विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुहागरात पर राजा की बेरुखी से रूठी रानी, छोड़ दिया आलीशान महल; ऐसी है उदयपुर के 'रूठी रानी महल' की कहानी

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:30 PM (IST)

रानी कमालदेवी और उमेदा दोनों ने ही सुहागरात पर राजा की बेरुखी के कारण महल छोड़ दिया था।

शादी की पहली रात राजा के देरी से लौटने पर रूठी हुई रानी (Image : AI Generated)

शादी की पहली रात राजा के देरी से लौटने पर रूठी हुई रानी (Image : AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। झीलों के शहर उदयपुर के ऐतिहासिक महल और किले आज पर्यटकों के घूमने की खास जगह और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रॉयल ऑप्शन बन चुके हैं। पर यहां आज भी ऐसी बहुत सी प्राचीन इमारतें मौजूद हैं, जिनके पीछे कोई शौर्य गाथा या उनकी सुंदर नक्काशी नहीं, प्रेम में रूठने-मनाने की कहानियां छिपी हुई हैं। इन्हीं में से एक है रूठी रानी का महल, जिसकी कहानी दिलचस्प है। 

जयसमंद झील के किनारे रूठी रानी का महल

उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर एक मीठे पानी की झील जयसमंद है, इसी के किनारे पर रूठी रानी का महल स्थित है। यह महल अपनी वास्तुकला के लिए लोकप्रिय न होकर प्रेम कहानी के लिए ज्यादा मशहूर है। यही वजह है कि इस महल को रूठी रानी का महल कहा गया। इस महल का निर्माण साल 1685 से 1691 के बीच महाराणा जयसिंह ने करवाया था। 

रानी कमलदेवी के रूठने से जुड़ी है कहानी  

महाराणा जयसिंह की शादी बिजोलिया के परमार वंश की राजकुमारी कमलादेवी से हुई थी। कहते हैं कि महाराणा सुहागरात के दिन अपने किसी राजपाठ के काम में इतने व्यस्त हो गए कि रानी के पास देरी से पहुंचे। रानी को यह बात बहुत खटकी और उन्होंने महल छोड़कर जयसमंद झील के पास के महल में रहना शुरू कर दिया। तब से ही यह महल रूठी रानी का महल कहलाया। कहा तो यह भी जाता है कि लाख मनाने के बाद भी रानी नहीं मानी और अपना सारा जीवन इसी महल में बिताया। 

रानी उमेदा से भी जुड़ा है रूठने का किस्सा 

राजस्थान के अजमेर मेन तारागढ़ की पहाड़ी पर बना एक महल भी रूठी रानी का महल कहलाता है। इसकी कहानी जैसलमेर की राजकुमारी उमादे से जुड़ी है। बता दें कि  राजकुमारी उमादे रावल लूणकरण भाटी की बेटी थीं, उनका विवाह 1532 में जोधपुर नरेश मालदेव राठौड़ से हुआ था। इसके बाद वो इतिहास में जोधपुर की रानी उमेदा कहलाईं, पर इससे भी ज्यादा प्रचलित उनका दूसरा नाम ‘रूठी रानी’ है। 

दरअसल, शादी के समय रानी अपने साथ कई दासियां लेकर आई थीं, जिनमें से एक दासी भरमाली बेहद खूबसूरत थी। इतिहास में यह बात प्रचलित है कि मालवदेव उस दासी पर इतने मोहित हुए कि उसके साथ समय बिताने की वजह से शादी की पहली रात रानी के पास देर से लौटे। रानी को यह बात अपना अपमान लगी और उन्होंने महल छोड़कर अजमेर के तारागढ़ दुर्ग में रहना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर बनारस जाने का है प्लान? इस स्मार्ट ट्रैवल प्लान से बनाएं अपनी ट्रिप को यादगार

यह भी पढ़ें- पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका! ट्रैवल मैगजीन ने चुना डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर 2027, घूमने के लिए सुझाईं 10 जगहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।