गोवा की नाइटलाइफ से लेकर लक्षद्वीप की शांति तक, Coastal Getaway के लिए एक्सप्लोर करें भारत की ये शानदार जगहें
भारत में समुद्र तटों और तटीय अनुभवों के शौकीनों के लिए कई शानदार जगहें हैं।

Coastal Getaway के लिए भारत की खूबसूरत जगहें (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समुद्र की लहरें, रेत और क्षितिज पर डूबते सूरज को देखने का जो मजा है, वो शायद ही किसी और चीज में मिलता हो। भारत के पास लगभग 11 हजार किलोमीटर लंबा कॉस्टलाइन है, जहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं।
अगर आपको भी समुद्र की लहरों के देखना पसंद है और किसी कॉस्टल गेटअवे पर जाना चाहते हैं, तो भारत की ये जगहें आपके लिए बेस्ट हैं। इन जगहों पर आप प्रकृति की खूबसूरती देखने के साथ-साथ कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आइए जानें भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में।
गोवा
गोवा भारत में कॉस्टल गेटअवे के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। यहां सोलो ट्रैवलर्स, कपल्स और दोस्तों हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। नॉर्थ गोवा वॉटर स्पोर्ट्स और शानदार नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। वहीं साउथ गोवा शांत और रोमांटिक पलों के लिए मशहूर है। यहां का सी-फूड और कैफे कल्चर काफी मशहूर है।
अंडमान और निकोबार
अगर आप क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार सबसे बेहतरीन गेटअवे है। हैवलॉक द्वीप का राधानगर बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत तटों में गिना जाता है। यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग करते वक्त रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया देखना किसी सपने जैसा लगता है।
लक्षद्वीप
भीड़-भाड़ से दूर, पूरी तरह से शांत माहौल की तलाश करने वालों के लिए लक्षद्वीप एक बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन है। अगत्ती द्वीप की लैगून का फिरोजी पानी और शांत वातावरण इसे भारत का मालदीव बनाते हैं।
कन्याकुमारी
भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी स्थित है, जहां से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का संगम देख सकते हैं। यहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा देखना काफी अलग एक्सीपीरिएंस होता है।
विशाखापट्टनम
आंध प्रदेश का विशाखापट्टनम उन शहरों में से एक है, जहां से हरे-भरे पूर्वी घाट की पहाड़ियां और बंगाल की खाड़ी के समुद्र तट को साथ मिलते देख सकते हैं। यहां आपको समुद्री तटों पर नारियल के पेड़ आदि देखने को नहीं मिलता, बल्कि यहां आपको प्री-हिस्टॉरिक एरा की खूबसूरती देखने को मिलेगी।
