विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला-मनाली का फितूर छोड़िए! काजीरंगा से मुन्नार तक IRCTC के इन टूर पैकेज में घूमिए भारत के खूबसूरत कोने

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:58 PM (IST)

IRCTC ने भारत के खूबसूरत कोनों की यात्रा के लिए दो रोमांचक टूर पैकेज लॉन्च किए हैं।

पूर्वोत्तर से केरल तक घूम आएं बिना किसी टेंशन (Image Source: AI-Generated)

पूर्वोत्तर से केरल तक घूम आएं बिना किसी टेंशन (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप रोजमर्रा के काम की थकान मिटाने के लिए किसी शानदार ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो भारतीय रेलवे आपके लिए दो बेहद रोमांचक टूर पैकेज लेकर आया है। एक पैकेज में आपको पूर्वोत्तर भारत के घने जंगलों और झरनों का मजा मिलेगा, तो दूसरे में दक्षिण भारत की शांत झीलों और चाय के बागानों का।

सबसे अच्छी बात यह है कि इन पैकेजों में आपके रुकने, खाने-पीने, घूमने और ट्रैवल इंश्योरेंस का पूरा खर्च पहले से शामिल है। यानी आपको अपनी ट्रिप के दौरान किसी भी बात की टेंशन नहीं लेनी है। आइए इन दोनों पैकेजों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

असम और मेघालय टूर

अगर आपको ऊंचे पहाड़, गिरते झरने और जंगल सफारी का शौक है, तो 6 रात और 7 दिन का यह पैकेज आपको जरूर पसंद आएगा।

  • पैकेज का नाम: असम एंड मेघालय टूर
  • बुकिंग कोड: WBA106
  • प्रति व्यक्ति खर्च: ₹54,900

ट्रिप में क्या-क्या होगा खास?

इस यात्रा में आप असम के गुवाहाटी और काजीरंगा नेशनल पार्क के साथ-साथ मेघालय की हसीन वादियों (शिलांग, चेरापूंजी और मावलिननांग) का लुत्फ उठाएंगे। सोचिए, काजीरंगा में एक सींग वाले गैंडे को देखने के लिए जंगल सफारी का अनुभव कितना मजेदार होगा।

इसके अलावा, आप चेरापूंजी और शिलांग में नोहकालीकाई वॉटरफॉल और एलिफेंट फॉल्स की सैर करेंगे। आपको एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव 'मावलिननांग' जाने और वहां मौजूद पेड़ों की जड़ों से बने अद्भुत पुल को देखने का मौका भी मिलेगा। गुवाहाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के साथ आपकी यह यात्रा पूरी होगी।

केरल हाउसबोट स्टे पैकेज

'God's Own Country' कहे जाने वाले केरल की शांति और हरियाली किसे नहीं भाती। IRCTC का यह पैकेज आपको 7 रात और 6 दिन की एक शानदार ट्रिप पर ले जाएगा।

  • टूर का नाम: मेसमराइजिंग केरल विद हाउसबोट स्टे
  • बुकिंग कोड: WBA040C
  • प्रति व्यक्ति खर्च: ₹66,700

ट्रिप में क्या-क्या होगा खास?

इस सफर में आप कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और तिरुवनंतपुरम की खूबसूरती को करीब से देखेंगे। मुन्नार के धुंध भरे चाय के बागान और थेक्कडी के पेरियार नेशनल पार्क में मसालों के बगीचे व वन्यजीव आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

इस ट्रिप का सबसे बड़ा आकर्षण कुमारकोम है, जहां आपको बैकवाटर्स के शांत पानी में तैरती एक पारंपरिक हाउसबोट में रात बिताने और वहां के स्वादिष्ट लोकल भोजन का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, आप ऐतिहासिक फोर्ट कोच्चि, कोवलम बीच की सैर करेंगे और विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन भी कर पाएंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट (irctctourism.com) खोलें।
  • कोड डालकर सर्च करें: सर्च बॉक्स में अपने टूर का कोड डालें। (पूर्वोत्तर भारत के लिए WBA106 और केरल के लिए WBA040C)।
  • डिटेल्स चुनें: अब अपनी सुविधानुसार यात्रा की तारीख चुनें और बताएं कि आपके साथ कितने लोग जा रहे हैं।
  • पेमेंट करें: अपनी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें और ऑनलाइन पेमेंट पूरी करें।
  • टिकट डाउनलोड करें: बुकिंग पक्की होते ही आपका ई-टिकट और वाउचर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर तुरंत भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महाकाल, ओंकारेश्वर और महेश्वर... सिर्फ ₹35 हजार में 5 दिन का टूर करा रहा IRCTC; पढ़ें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- स्विट्जरलैंड की क्या जरूरत जब देश में ही है यह जन्नत! जानिए क्यों हर मौसम में जादुई लगती है कश्मीर की घाटी