विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समंदर के बीच बसा है ऐसा रिसॉर्ट, जिसे देखकर लगता है धरती पर उतर आया UFO; किसी सपने से कम नहीं नजारा

Published: Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM (IST)

अगर आपको लगता है कि उड़न तश्तरियां (UFOs) सिर्फ अंतरिक्ष में या साइंस फिक्शन फिल्मों में होती हैं, तो आपको ...और पढ़ें

सऊदी अरब का यह रिसॉर्ट किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं (Image Source: AI-Generated)

सऊदी अरब का यह रिसॉर्ट किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी समंदर के बीच किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जो बिल्कुल साइंस फिक्शन फिल्मों जैसी लगे? सऊदी अरब के शेयबाराह द्वीप पर बना 'शीबारा रिसॉर्ट' कुछ ऐसा ही है।

'रेड सी' के नीले पानी पर चमकते इसके विला दूर से देखने पर किसी अंतरिक्ष यान या UFO की तरह नजर आते हैं। यहां कुल 73 शानदार विला मौजूद हैं, जिनमें से 38 पानी के ऊपर हैं और बाकी 35 शांत किनारों पर बनाए गए हैं।

पानी पर तैरते आईने जैसे विला

पानी के बीचों-बीच स्थित 38 विला की चमक आपको हैरान कर देगी। इनका बाहरी हिस्सा पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील का बना है, जो एक बड़े आईने की तरह काम करता है। इसमें सूरज, आसमान और समंदर का अक्स इस कदर दिखाई देता है कि ये विला हवा में तैरते हुए महसूस होते हैं। मूंगे की चट्टानों से प्रेरित होकर इन्हें गोल आकार दिया गया है। मेहमानों को यहां एक या दो बेडरूम चुनने का विकल्प मिलता है और हर विला में एक प्राइवेट पूल के साथ बाहर खुले में बैठने की जगह भी है। रेड सी ग्लोबल के मुताबिक, इन्हें समंदर में स्थापित करते वक्त चांद की दिशा और स्थिति का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

कहीं और बनाकर समंदर में किए गए फिट

इस द्वीप की प्रकृति को नुकसान न पहुंचे, इसलिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। इन ओवरवॉटर विला को सीधे साइट पर नहीं बनाया गया, बल्कि इन्हें दूसरी जगह तैयार करके समंदर में लाया गया। शुरुआत में पहले विला को पानी में सेट करने में 9 घंटे का वक्त लगा, लेकिन काम की तकनीक बेहतर होने के बाद आखिरी विला मात्र दो घंटे से भी कम समय में अपनी जगह पर लगा दिया गया।

रेत के टीलों का अहसास कराते बीचफ्रंट विला

पानी पर बने गोल विला से अलग, समंदर किनारे बने 35 विला का रूप-रंग बिल्कुल जुदा है। इनकी वास्तुकला को रेगिस्तान के घुमावदार रेत के टीलों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।

स्पा, शानदार खाना और एडवेंचर का कॉकटेल

छुट्टियों का मजा दोगुना करने के लिए यहां 5 बेहतरीन रेस्तरां हैं, जहां आप मेडिटेरेनियन और जापानी-निक्केई जायकों का आनंद ले सकते हैं। सुकून भरे पलों के लिए 5 ट्रीटमेंट रूम वाला स्पा सेंटर, जिम और अलग-अलग तरह के पूल मौजूद हैं। इसके अलावा, किनारे से सिर्फ 30 से 40 मीटर दूर रीफ ड्रॉप-ऑफ होने के कारण यह जगह डाइविंग के शौकीनों के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

सौर ऊर्जा से चलता है पूरा सिस्टम

किला डिजाइन के मुताबिक, इस पूरी जगह को बिजली देने के लिए 1.1 लाख वर्गमीटर में फैला एक विशाल सोलर फार्म तैयार किया गया है। यहां पीने के पानी की कोई कमी नहीं है क्योंकि समंदर के खारे पानी को पीने लायक बनाने और पानी को दोबारा इस्तेमाल करने की पूरी व्यवस्था यहां मौजूद है। इस खूबसूरत दुनिया में घूमने और आने-जाने के लिए मेहमानों को खास नावों की सुविधा दी जाती है।

यह भी पढ़ें- ग्लास इग्लू से लेकर हॉट स्प्रिंग्स तक: इन देशों में मिलता है 'नॉर्दन लाइट्स' देखने का सबसे शानदार एक्सपीरियंस

यह भी पढ़ें- iPhone 18 जितनी कीमत में घूम सकते हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, ताउम्र याद रहेगी ये शानदार ट्रिप