चाचा नेहरू ने रूस में देखा था बच्चों के सुनहरे भविष्य का सपना, दिल्ली के टिन शेड में दी नई उड़ान; ऐसे बना बाल भवन
नेहरू ने सोवियत संघ के 'पायोनियर्स पैलेस' से प्रेरित होकर बच्चों के लिए बाल भवन की स्थापना की थी।

सोवियत संघ की यात्रा से आया बाल भवन का आयडिया (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश के बच्चों के चाचा जवाहरलाल नेहरू का आज जन्मदिन है, जिसे हम बाल दिवस के नाम से जानते हैं। यह दिन बच्चों के अधिकारों, उनके कौशल, बेहतर शिक्षा और बचपन को समर्पित है, जो कई बार जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाता है।
इसी खास मौके पर आज हम शिक्षा मंत्रालय की एक स्वायत्त संस्था बालभवन के इतिहास पर बात करेंगे। लोग अक्सर अपने बच्चों को बाहर घुमाने के बहाने यहां लेकर जाते हैं, चाचा नेहरू ने इसका निर्माण एक बड़े उद्देश्य के लिए कराया था। आइए बालभवन के बनने के पीछे की कहानी विस्तार से जानते हैं।
सोवियत संघ की यात्रा से आया बाल भवन का आयडिया
पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से हमेशा से प्यार रहा है, लेकिन उनके लिए बाल भवन बनाने का आयडिया उन्हें अपनी सोवियत संघ की यात्रा के दौरान आया था। दरअसल, 50 के दशक में चाचा नेहरू ने USSR यानी रूस का दौरा किया था, जहां का 'पायोनियर्स पैलेस' देखकर वो इतने प्रभावित हुए कि यहां बाल भवन बनाने का मन बना लिया।
बता दें कि जब सोवियत संघ का विघटन नहीं हुआ था, तब वहां बच्चों की एक्स्ट्राकरीकुलर एक्टिविटीज के लिए 'पायोनियर्स पैलेस' बने थे। इन सेंटर्स को सरकार से फंड मिलता था और इनका उद्देश्य बच्चों के धर्म, जाति, वर्ग सभी चीजें भूलकर केवल उनका बौद्धिक विकास करना था।
टिन शेड से हुई थी इसकी शुरुआत
पंडित नेहरू ने अपनी इस सोच को अब एक्शन में बदला। इसके लिए 12 अगस्त 1955 को 'सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट XXI 1860' के तहत बाल भवन सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद साल 1956 में दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित एक टिन शेड में बाल भवन की स्थापना की गई। इस तरह एक भवन देखते ही देखते आंदोलन में बदल गया और आज देशभर के करीब 104 जिलों में 68 से 73 बाल भवन और बाल केंद्र चलाए जा रहे हैं।
बाल भवन का उद्देश्य बच्चों के हुनर को निखारना
बाल भवन सिर्फ घूमने की जगह नहीं है क्योंकि चाचा नेहरू ने एक बड़े विजन के तहत इसकी स्थापना की थी। इसका उद्देश्य 5-16 साल के बच्चों में छिपा हुआ हुनर, कौशल और उनकी क्रिएटिविटी को बाहर निकालना है। ये सेंटर्स उनमें सोचने-समझने की क्षमता बेहतर करने और समस्याओं के समाधान को खोजने की कला विकसित करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।