विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दादा-दादी से लेकर Gen-Z तक, रामोजी फिल्म सिटी हर उम्र के लिए क्यों है कुछ खास?

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:10 PM (IST)

आज की युवा पीढ़ी, खासकर जेन-जी, अब यात्रा में सिर्फ देखना नहीं, बल्कि अनुभव का हिस्सा बनना चाहती है। आइए ...और पढ़ें

जेन-जी की बदलती यात्रा प्राथमिकताओं का नया ठिकाना

 जेन-जी की बदलती यात्रा प्राथमिकताओं का नया ठिकाना

HighLights

  1. युवा पीढ़ी अब अनुभव-आधारित यात्रा पसंद करती है

  2. रामोजी फिल्म सिटी हर उम्र के लिए अनुभव प्रदान करता है

  3. जेन-जी सिनेमा का हिस्सा बनकर अनुभव साझा करते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। यात्रा का मतलब अब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना या कुछ मशहूर इमारतों की तस्वीरें खींचना भर नहीं रह गया है। खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी- मिलेनियल्स और जेन-जी के लिए घूमने की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है। वे अब किसी कहानी को दूर से देखने के बजाय खुद उस कहानी का किरदार बनना चाहते हैं।

बदलते लाइफस्टाइल, युवाओं की नई ट्रैवल प्राइयोरिटी और मनोरंजन की दुनिया में आ रहे इस नए नजरिए को समझने के लिए हमने खास बातचीत की रामोजी फिल्म सिटी की डायरेक्टर, सोहना चेरुकुरी से। खुद भी जेन Z पीढ़ी का हिस्सा होने के नाते, सोहाना ने बेहद सहज और दिलचस्प अंदाज में बताया कि आज का यात्री आखिर क्या तलाश रहा है।

ramoji (3)

युवाओं में बदल गया ट्रेवल का अंदाज

बदलते समय के साथ अब लोगों का घूमने-फिरने का अंदाज भी बदल गया है। खासकर मिलेनियल्स और जेन- जी के बीच इस ट्रेंड मे काफी बदलाव आ गया है। मनोरंजन की चाहत कभी नहीं बदलती, बल्कि यह हमेशा बढ़ती ही जाती है। 

ramoji (4)

आज की जेन-जी पीढ़ी सिर्फ एक दर्शक बनकर नहीं रहना चाहती, बल्कि वे किसी अनुभव का हिस्सा बनना चाहती है। खुद एक जेन-जी होने के नाते सोहना बताती हैं कि हमारी पीढ़ी की सोच में एक बड़ा बदलाव आया है- वे बचत करने के बजाय यादें बनाने और नए अनुभव हासिल करने में इंवेस्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं।

रामोजी फिल्म सिटी में हर उम्र के लिए कुछ खास 

ramoji

इसी क्रम में रामोजी फिल्म सिटी हमेशा अपने मेहमानों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करता है। यहां सिर्फ जेन- जी ही नहीं, बल्कि दादा-दादी, माता-पिता- यानी हर उम्र के लोगों के लिए कुछ-न- कुछ खास मौजूद हैं, जो उन्हें एक अलग अनुभव देने का प्रयास करता है।

नई तकनीक और AI के साथ तालमेल बिठा रहा रामोजी फिल्म सिटी

तकनीक और AI के इस दौर में अनुभव की तलाश कर रहे जेन-जी के लिए रामोजी फिल्म सिटी कई तरह के प्रयास कर रही है। जेन-जी पीढ़ी अपने अनुभवों के बारे में पोस्ट करना और उन्हें दूसरों के साथ साझा करना पसंद करती है। आजकल 'यूजर-जनरेटेड कंटेंट' (जैसे रील्स आदि) काफी लोकप्रिय हो चुका है। 

ramoji (2)

ऐसे में रामोजी फिल्म सिटी उन्हें सिर्फ एक दर्शक बने रहने के बजाय, खुद सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका देते हैं। उन्हें किसी फिल्म के अनुभव को असल जिंदगी में फिर से जीने का ऐसा मौका शायद ही कहीं और मिले; इसलिए अनुभव की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रामोजी फिल्म सिटी बिल्कुल अनोखी और परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।