होटल रूम छोड़ने से पहले कभी न भूलें ये 6 जरूरी काम, सुरक्षित रहेगा सामान और नहीं बिगड़ेगा ट्रिप का मजा
होटल से चेकआउट करते समय सामान भूलने से बचने के लिए 6 जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

होटल रूम से बाहर जाने से पहले इन 6 बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छुट्टियां बिताना किसे पसंद नहीं है, लेकिन ट्रिप के आखिरी दिन जब होटल से चेकआउट करने की बारी आती है, तो जल्दबाजी में हम अक्सर कुछ न कुछ भूल जाते हैं।
जी हां, आपकी एक छोटी-सी लापरवाही आपके पूरे ट्रिप का मजा किरकिरा कर सकती है। इसलिए, अगली बार होटल का कमरा छोड़ने से पहले इन 6 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।
लॉकर चेक करना न भूलें
हम अक्सर अपनी कीमती चीजें जैसे गहने, पासपोर्ट या एक्स्ट्रा कैश सुरक्षा के लिए होटल के डिजिटल लॉकर में रख देते हैं और वापस लौटते समय उसे भूल जाते हैं। कमरा छोड़ने से पहले लॉकर को खोलकर चेक करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
दराज और बिस्तर के नीचे झांक लें
कई बार हमारी अंगूठी, घड़ी, या छोटे कपड़े बिस्तर के नीचे गिर जाते हैं। इसके अलावा साइड टेबल की दराजों और अलमारी को भी एक बार जरूर खोलकर देखें कि कहीं कोई जरूरी सामान छूट तो नहीं गया है।
बाथरूम में एक आखिरी नजर डालें
बाथरूम में लोग अक्सर अपना महंगा फेसवॉश, परफ्यूम, रेजर या इलेक्ट्रिक टूथब्रश भूल जाते हैं। दरवाजा बंद करने से पहले बाथरूम का एक फाइनल राउंड जरूर लें ताकि आपका पर्सनल केयर का कोई सामान पीछे न रह जाए।
सभी चार्जर और पावर बैंक पैक करें
होटल के कमरों में सबसे ज्यादा भूलने वाली चीजों में मोबाइल चार्जर और प्लग शामिल हैं। एक बार सारे स्विच बोर्ड चेक कर लें कि आपने अपने फोन, लैपटॉप या कैमरे का चार्जर निकाल लिया है या नहीं।
बालकनी में सूखते कपड़े
ट्रिप के दौरान हम अक्सर अपने गीले कपड़े, रुमाल या स्विमिंग कॉस्ट्यूम बालकनी की कुर्सी पर या बाथरूम में सूखने के लिए डाल देते हैं। बैग पैक करते समय जल्दबाजी में हमारा ध्यान उन पर नहीं जाता और वे वहीं छूट जाते हैं। इसलिए कमरा छोड़ने से पहले इन जगहों को एक बार जरूर चेक कर लें।
अपना फाइनल बिल ध्यान से चेक करें
पेमेंट करने से पहले अपने बिल को अच्छी तरह पढ़ लें। कई बार गलती से उसमें मिनी बार, एक्स्ट्रा पानी की बोतलों या ऐसी सर्विस का चार्ज जुड़ जाता है, जिसका आपने इस्तेमाल ही नहीं किया होता।
इन 6 आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना किसी टेंशन के अपनी ट्रिप को खत्म कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- होटल रूम में चेक-इन करते ही सबसे पहले करें यह एक काम, बड़े नुकसान से बचा सकती है आपकी समझदारी
यह भी पढ़ें- सफर के दौरान ढीली हो जाती है जेब? इन 5 स्मार्ट ट्रैवल टिप्स से होगी पैसों की बंपर बचत
