Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tourist Places Of MP: इन गर्मियो में मध्यप्रदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो इन 5 जगहों का जरूर करें दौरा

    Updated: Sun, 26 May 2024 11:36 AM (IST)

    मध्यप्रदेश को भारत का दिल यूंही नहीं कहा जाता। यहां के हर शहर का अपना एक अनोखा इतिहास है जो यहां के मंदिरों में देखा जा सकता है। मध्यप्रदेश (Tourist Places of MP) की प्राकृतिक खूबसूरती भी बेमिसाल है। इस राज्य को भारत की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। जहां हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं।

    Hero Image
    मध्यप्रदेश में जरूर घूमने जाएं ये 5 जगहें। (Image Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है। इस राज्य में घूमने के लिए कई लोकप्रीय जगहें हैं, जहां के नजारे आपका दिल जीत लेंगे। मध्यप्रदेश (Best Tourist Places of Madhya Pradesh) एक सांस्कृतिक और प्राकृतिक राज्य है, जिसमें बहुत सारी प्राचीन जगहें, वाईल्ड लाइफ सैंचुरी, और ऐतिहासिक नगर हैं। अगर जून के महीने में पड़ी छुट्टियों में आप घर पर बैठे बोर हो रहे हैं, तो मध्यप्रदेश जरूर घूमने जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उज्जैन से लेकर भोपाल तक मध्यप्रदेश में कई ऐसी जगहे हैं, जो घूमने के लिए अच्छी हैं। मध्यप्रदेश के इन स्थलों पर सफर करने से आप उनके इतिहास, संस्कृति और प्रकृती के साथ जुड़ सकते हैं। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश में घूमे जाने वाली खास जगहों के बारे में।

    मध्यप्रदेश में घूमने के लिए 5 सबसे अच्छी जगह

    खजुराहो

    खजुराहो के खजुराहो मंदिर विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। इस जगह पर सुंदर नक्काशी और कलाकृतियों वाले मंदिर देखे जा सकते हैं, जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं।

    यह भी पढ़ें - इस मौसम में घूमने के लिए सेफ जगहों की कर रहे हैं तलाश, तो मध्य प्रदेश है बेस्ट

    ग्वालियर

    ग्वालियर मध्य प्रदेश का एक बहुत ही प्रसिद्ध शहर है। यहां ग्वालियर किला और सास-बहु मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षण हैं।

    भिंड

    भिंड मध्यप्रदेश राज्य का एक जाना माना शहर है। इस शहर में भिंड किला बहुत खूबसूरत माना जाता है, जहां टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है।

    भोपाल

    अगर कोई मध्यप्रदेश घूमने का प्लान बनाता है, तो उन्हें भोपाल जरूर जाना चाहिए। भोपाल नगर में भरत भवन, ताजुल मस्जिद और उप्पेर लेक जैसे कई आकर्षक स्थल हैं, जो घूमने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें - Bhopal Famous Food: इन लजीज़ और मुंह में घुल जाने वाले जायकों को चखे बिना अधूरा है भोपाल का सफर

    उज्जैन

    कुंभ नगरी उज्जैन को महाकाल की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां हर 12 साल में एक बार कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता है। यहां प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर भी हैं, जहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

    comedy show banner