वैलेंटाइन डे भूल जाइए, अब ट्रेंड में है Anti-Valentine's Day, आखिर महिलाओं को क्यों पसंद है यह दिन?
एंटी-वैलेंटाइन डे सिंगल या रोमांस से दूर रहने वाले लोगों के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। यह प्यार ...और पढ़ें
-1770894088648_m.webp)
क्यों मनाते हैं एंटी-वैलेंटाइन डे? (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
यह दिन सेल्फ लव और दोस्ती का जश्न मनाता है
महिलाओं को सिंगल होने के बोझ से मुक्ति मिलती है
महिलाएं रूढ़ियों को तोड़कर अपनी खुशी खुद चुनती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे को जहां दुनिया भर में रोमांस और कपल्स के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, वहीं मार्केट में एक और सेलिब्रेशन भी देखने को मिलता है, जिसे 'एंटी-वैलेंटाइन डे' कहा जाता है। यह कॉन्सेप्ट उन लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है जो सिंगल हैं, हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे हैं, या रोमांस के इस शोर-शराबे से दूर रहना चाहते हैं।
इनमें भी यह ट्रेंड महिलाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन असल में इसका क्या मतलब है और क्यों महिलाएं इसे इतना पसंद कर रही हैं। आइए जानें इस बारे में।
क्या है एंटी-वैलेंटाइन डे पार्टी?
एंटी-वैलेंटाइन डे का मतलब प्यार का विरोध करना नहीं, बल्कि सेल्फ लव और दोस्ती का जश्न मनाना है। इस दिन होने वाली पार्टियां पारंपरिक कैंडल लाइट डिनर के बिल्कुल उलट होती हैं। यहां लाल गुलाबों की जगह काले रंगों का इस्तेमाल होता है, और रोमांटिक गानों के बजाय इंडिपेंडेंस और ब्रेकअप एंथम बजाए जाते हैं। इसे अक्सर गैलेंटाइन डे के रूप में भी मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से महिला मित्रों के साथ किया जाने वाला सेलिब्रेशन है।
-1770894550688.jpg)
(AI Generated Image)
महिलाओं को क्यों पसंद है यह दिन?
- सिंगल होने के बोझ से मुक्ति- जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे करीब आने लगता है, लोगों यह लगता है कि अगर आप रिलेशनशिप में नहीं हैं, तो हो सकता है कि आपमें कुछ कमी है। एंटी-वैलेंटाइन डे पार्टियां इस धारणा को तोड़ती हैं। यह महिलाओं को यह महसूस कराने का मौका देती है कि वे अकेले रहकर भी खुश हो सकती हैं। उनकी वैल्यू उनके रिलेशनशिप स्टेटस पर निर्भर नहीं करती।
- फीमेल बॉन्डिंग' का जश्न- अक्सर रोमांटिक रिश्तों के चक्कर में दोस्ती पीछे छूट जाती है। महिलाएं इस दिन को अपनी सहेलियों के लिए आभार जताने के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह स्वीकार करने का दिन है कि जीवन के उतार-चढ़ाव में एक पार्टनर से ज्यादा उनकी महिला मित्र उनके साथ खड़ी रही हैं।
- सेल्फ-लव का तरीका- यह पार्टी महिलाओं को खुद पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करती है। किसी और से गिफ्ट की उम्मीद करने के बजाय, महिलाएं खुद को स्पा ट्रीटमेंट देती हैं, अपनी पसंद का खाना खाती हैं या खुद को ही कुछ खास तोहफा देकर सेल्फ लव जाहिर करती हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद सकारात्मक कदम माना जाता है।
- रूढ़ियों को तोड़ना- पारंपरिक रूप से वैलेंटाइन डे पर महिलाओं को प्रपोजल या गिफ्ट मिलने का इंतजार करने वाली भूमिका में दिखाया जाता है। एंटी-वैलेंटाइन डे पार्टी इस पुरानी सोच को चुनौती देती है और महिलाओं को अपनी खुशी और जिंदगी को खुद अपने हाथ में लेने का मौका देती है।
इस पार्टी में क्या होता है?
एंटी-वैलेंटाइन डे पार्टियों का स्वरूप काफी मजेदार और लीक से हटकर होता है-
- ड्रेस कोड- अक्सर लोग काले या डार्क कलर्स पहनते हैं।
- एक्टिविटीज- अपनी पुरानी यादों, जैसे अपने एक्स की फोटोज और गिफ्ट्स को अपनी जिंदगी से बाहर करना, हंसी-मजाक वाले गेम्स खेलना और जमकर डांस करना।
- मेन्यू- कपल्स के लिए बने हार्ट शेप केक के बजाय यहां फनी कोट्स वाले केक और स्नैक्स होते हैं।
