पेरेंट्स की कमजोर परवरिश के संकेत हैं बच्चों में दिखने वाली ये आदतें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
माता-पिता द्वारा अनजाने में की गई गलतियों का असर बच्चों पर दिखता है, जिससे उनकी परवरिश कमजोर हो सकती है।

कमजोर पेरेंटिंग के संकेत (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश करते समय कभी लाड-प्यार में गलतियां कर जाते हैं, तो कभी जाने-अनजाने में उनसे भूल होती है। इसकी वजह चाहे जो भी हो, असर बच्चे पर ही देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप कमजोर पेरेटिंग का पता लगाना चाहते हैं, तो इसके संकेत आपको बच्चों में बड़ी ही आसानी से देखने को मिल सकते हैं। आज हम इन्हीं संकेतों के बारे में बात करने वाले हैं:
बच्चे का डिसिप्लिन न होना
किसी भी बच्चे की अच्छी परवरिश को पहचानने के लिए उसके डिसिप्लिन पर ध्यान दें। अगर वह अपने रूटीन और चीजों को लेकर जरूरत से ज्यादा डरा-सहमा रहता है कि उसकी डांट पड़ सकती है, तो यह बताता है कि पेरेंट्स ने उसे सख्त डिसिप्लिन में रखा है। जबकि चीजों को लेकर लापरवाही उसमें अनुशासन की कमी की तरफ इशारा है। बच्चे का अपने रूटीन को लेकर एकदम सहज होना ही अच्छी पेरेंटिंग की निशानी है।
हमेशा गुमसुम या चुप रहना
जिन घरों में बच्चे ज्यादा कंट्रोल में रहते हैं और उन्हें बोलने या अपने फैसले लेने की आजादी नहीं मिलती, उनमें हमेशा गुमसुम और चुप रहने की आदत बन जाती है। यह कहीं न कहीं बच्चे की खराब मेंटल हेल्थ की तरफ भी एक संकेत है।
जंक फूड ज्यादा पसंद करना
वैसे आजकल बच्चों में जंक फूड का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन बच्चे का घर का बना खाना न खाने और सिर्फ बाहर के पैकेट फूड के लिए जिद करने जैसी आदतें खराब पेरेंटिंग के बारे में बताती हैं। यह संकेत है कि माता-पिता ने उसके खान-पान पर कभी ध्यान ही नहीं दिया।
अपने आप को लेकर आत्मविश्वास की कमी
आपके कई ऐसे बच्चे देखें होंगे जो न तो अपनी बॉडी इमेज को लेकर कभी कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं और न ही अपनी स्किल्स को लेकर उन्हें अपने ऊपर भरोसा है। क्या आपको नहीं लगता कि बच्चे की ऐसी स्थिति होने के पीछे कहीं न कहीं पेरेंट्स की भी अनदेखी है? क्योंकि इससे पता चलता है कि पेरेंट्स ने बच्चों को जो प्यार दिया वह कंडीशनल था।
बच्चे का जरूरत से ज्यादा गुस्सा करना
साल 2014 की एक स्टडी की माने तो जिन बच्चों को हर छोटी पर गुस्सा आता है, उसकी वजह माता-पिता की सख्त परवरिश, हर छोटी बात पर टोकना, चिल्लाना या धमकाना होती है। इसके चलते इन बच्चों के व्यवहार में इतने बड़े लेवल पर बदलाव देखने को मिलते हैं।
