विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ कमियां ही नहीं, पार्टनर की खूबियां पहचानना भी है जरूरी; ये आदतें बताती हैं कि आपका पार्टनर है बेस्ट

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:46 AM (IST)

रिलेशनशिप में सिर्फ कमियों पर नहीं, पार्टनर की खूबियों यानी ग्रीन फ्लैग्स पर भी ध्यान देना जरूरी है।

पार्टनर की इन खूबियों की करें तारीफ (Picture Courtesy: Freepik)

पार्टनर की इन खूबियों की करें तारीफ (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर पार्टनर्स के रेड फ्लैग्स की चर्चा खूब होती है। हालांकि, रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स पहचानना जरूरी भी है, लेकिन ग्रीन फ्लैग्स पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपने पार्टनर की खूबियों को पहचानकर उन्हें सराहना भी रिलेशनशिप के लिए उतना ही जरूरी है। 

सिर्फ कमियों पर ध्यान देते रहने और खूबियों को अनदेखा करने से रिश्ता टॉक्सिक बनने लगता है। आइए जानें कुछ ऐसे ग्रीन फ्लैग्स के बारे में, जो अगर आपके पार्टनर में हैं, तो समझिए कि आपका रिश्ता सही दिशा में बढ़ रहा है। 

आपकी बात सुनना

रिलेशनशिप में सिर्फ बात कहना काफी नहीं होता, सुनना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को ध्यान से सुनता है और समझने की कोशिश करता है, तो ये एक ग्रीन फ्लैग हैं। आपके रिश्ते में आपको बराबरी से अपनी बात कहने का मौका मिलता है और आपका पार्टनर आपके इमोशन्स का मजाक नहीं उड़ाता। 

विवादों को सुलझाने का हेल्दी तरीका

हर रिश्ते में मतभेद होते हैं, लेकिन ये मायने रखता है कि आप इन्हें कैसे सुलझाते हैं। एक मैच्योर पार्टनर लड़ाई के दौरान चिल्लाने या पर्सनल अटैक करने के बजाय शांति से बैठकर बात करने में यकीन रखता है। अगर आपका पार्टनर ईगो को साइड करके समस्या को सुलझाने में यकीन रखता है, तो ये एक ग्रीन फ्लैग है। 

पर्सनल स्पेस का सम्मान

रिलेशनशिप में होने का ये मतलब नहीं है कि आप एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना बंद कर दें। एक हेल्दी रिश्ते में दोनों पार्टनर एक-दूसरे की पर्सनल बाउंड्रीज का सम्मान करते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको अकेले बाहर आने-जाने से टोकता नहीं है, आपके करियर से जुड़े फैसले या मी-टाइम में दखलअंदाजी नहीं करता, तो समझिए कि वह आप पर भरोसा करते हैं और ये एक ग्रीन फ्लैग है। 

सफलता में खुश होना और सपोर्ट करना

एक अच्छा पार्टनर वहीं है, जो आपकी खुशियों और कामयाबियों पर खुश हो। आपके सपनों को पूरा करने में आपको सपोर्ट करे और आपका हौसला बढ़ाए। अगर आपका पार्टनर आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है और आपको सपोर्ट करता है और मुश्किल वक्त में भी आपके साथ खड़ा रहता है, तो ये एक ग्रीन फ्लैग है।