रिश्ते में प्यार की कमी नहीं, फिर भी मन रहता है परेशान? समझें क्यों इमोशनल सेफ्टी के बगैर अधूरा है कनेक्शन
रिश्ते में प्यार होने के बावजूद मन अशांत रह सकता है, क्योंकि भावनात्मक सुरक्षा की कमी महसूस होती है।

प्यार से ज्यादा इमोशनल सेफ्टी जरूरी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार रिलेशनशिप में सब कुछ स्मूद चल रहा होता है, इसके बावजूद मन हमेशा परेशान रहता है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो जान लें कि यहां आपके रिश्ते में समस्या प्यार की कमी नहीं है, बल्कि आप जिस इमोशनल सेफ्टी की तलाश कर रहे हैं वह ठीक से नहीं मिल पा रही। ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार आपके रिश्ते को हेल्दी बनाए रख सकता है, पर वो उसकी नींव नहीं बन सकता।
आइए जानते हैं कि किसी भी रिलेशनशिप में इमोशनल सेफ्टी की हमें प्यार से भी ज्यादा जरूरत क्यों है।
प्यार से ज्यादा इमोशनल सेफ्टी क्यों है जरूरी?
जिस तरह मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, उसी तरह उसके जीने की चाह भी सुरक्षा से जुड़ी हुई है। आप खुद सोचकर देखिए कि क्या हमारे खाने से लेकर जीवित रहने तक, सब चीज का बुनियादी आधार सेफ्टी नहीं है? यही सेफ्टी रिश्ते में भी उतनी मायने रखती है, इसके कई कारण हैं:
मन की शांति के लिए
जब हम किसी के साथ इमोशनली सेफ महसूस करते हैं तो इससे हमारा हार्ट रेट और सांस लेने की गति रिलैक्स मोड में चली जाती है। अब क्योंकि हम व्यक्ति के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं, तो दिमाग तरह-तरह की बातें सोचकर नेगेटिव कयास लगाना बंद कर देता है और मन को शांति मिलती है।
पार्टनर से बिना डरे खुलकर बात कहने के लिए
जो लोग अपने दिल की बात पार्टनर से कहने में डरते हैं, वो कभी भी रिश्ते में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते। उन्हें हमेशा अपनी कही बातों का डर लगा रहता है कि कहीं उनकी बातों का गलत मतलब न निकाल लिया जाए।
वहीं, जिनमें एक दूसरे को लेकर किसी तरह का डर नहीं होता, उनका रिश्ते की नींव मजबूत होती है। वो बिना किसी शर्म के और बिना हिचकिचाए अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं। उनके अंदर अपनी बात कह देने के बाद रिश्ता खत्म होने का डर नहीं होता।
झगड़ों को मैच्योरिटी से सुलझाने के लिए
रिलेशनशिप में कोई भी झगड़ा बड़ा रूप न लेने पाए, इसके लिए जरूरी है कि उसे मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया जाए। ऐसे में जिस रिश्ते में इमोशनल सेफ्टी होती है, उसमें किसी भी गलतफहमी या झगड़े के बढ़ने की गुंजाइश नहीं रहती, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी बात बिना डरे सामने रख पाते हैं।
गहरे कनेक्शन के लिए
फिजिकल इंटीमेसी के साथ इमोशनल इंटीमेसी भी रिलेशनशिप को मजबूत करने की जरूरी शर्त है। ऊपरी दिखावे वाले कनेक्शन से ज्यादा वो रिश्ता ज्यादा चल पाता है, जिसमें कपल एक दूसरे के साथ गहराई से जुड़े होते हैं।
