Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद हर हाल में छोड़ दें ये 5 आदतें, नहीं तो कभी भी रिश्ते में पड़ जाएगी दरार

    शादी एक ऐसा बंधन है जिसे निभाने के लिए पति पत्नी को एक दूसरे की पसंद और नापसंद का ख्याल रखना होता है। मामूली बात पर खटपट होती है तो रिश्ते में दरार पड़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और एक दूसरे को समय दें। रिश्ते निभाने के लिए रिश्ते में जीना सबसे अहम होता है।

    By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 13 Mar 2025 10:05 AM (IST)
    Hero Image
    एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना सीखें। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Advice शादी के बाद जीवन में कई बदलाव आते हैं और कुछ आदतें छोड़ना भी जरूरी होता है। शादी के बाद हमें बचपन की उन आदतों को भी छोड़ना पड़ता है जो दूसरे को बुरी भी लग सकती हैं। शादी का बंधन एक ऐसा रिश्ता है कि आपको इसमें अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद का भी ख्याल रखना पड़ता है। जब आप ऐसा नहीं करते तो आपका रिश्ता खटास में पड़ सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. अकेला रहने की आदतें

    शादी के बाद आपको अपने साथी के साथ जीवन बिताने की आदत डालनी होगी। अगर आप में ये आदतें हैं जैसे कि अकेले रहना, किसी से बात नहीं करना, हमेशा रिसर्व रहना तो जाहिर है कि आपको इन आदतों को बदलना पड़ेगा। चूंकि अब आपके साथ एक पार्टनर है जिसको अब आपने समय देना होगा। 

    यह भी पढ़ें : पेट की Acidity से हैं परेशान तो करें ये 3 योगासन, 7 दिन में ही मिलेगा आराम

    2. समय पर घर आना 

    शादी के बाद अगर आप समय पर घर नहीं आते हैं तो यह आपके रिश्ते में दिक्कतें पैदा कर सकता है। क्योंकि शादी के बाद एक दूसरे को समय देना और एक दूसरे के साथ समय बिताना सबसे अहत होता है। इसलिए आपको समय पर घर आना पड़ेगा। 

    3. बेफिजूल का खर्च 

    शादी के बाद आपको फिजूलखर्ची की आदत छोड़नी होगी। अगर आप पैसे को बर्बाद करते हैं और ऐसी चीजों में पैसा खर्च करते हैं जहां आपको कोई लाभ नहीं तो इन आदतों को आपने छोड़ना होगा। शादी के बाद आपको अपने साथी के साथ जीवन बिताने के लिए वित्तीय योजना बनानी होगी। अनियोजित खर्च आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है।

    4. बहुत ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग

    शादी के बाद आपको अपने साथी के साथ जीवन बिताने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कम करना होगा। अत्यधिक सोशल मीडिया का उपयोग आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। आपको रील और रियल लाइफ का फर्क समझना होगा। 

    5. पार्टनर की आलोचना करना 

    अपने पार्टनर पर तंज करना उसके अंदर कमियां निकलना यह आदतें आपको दूर करनी होंगी। शादी के बाद आपको अपने साथी के साथ जीवन बिताने के लिए आलोचना करने की आदत को बिल्कुल छोड़ना होगा।  अत्यधिक आलोचना आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। इन आदतों को छोड़ने से आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आप अपने साथी के साथ खुशहाल जीवन बिता पाएंगे।

    यह भी पढ़ें : वॉक करते समय दिखाई दें 4 लक्षण, तो समझ जाएं Diabetes ने कर दिया है अटैक! तुरंत करवाएं शुगर टेस्ट