आम शादियों से कैसे अलग है ‘Friendship Marriage’ और क्यों जापान में तेजी से बढ़ा है इसका चलन
शादी का बंधन बेहद खास होता है। अपने जीवन साथी में हम कई तरह की अपेक्षाएं रखते हैं और अपना परिवार बनाते हैं। ऐसे में अगर हम कहें कि इससे हटकर एक तरह की ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।Friendship Marriage In Japan: शादी यानी दो लोग एक बंधन में बंधते हैं और एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ निभाते हैं। शादी के बंधन में पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ता होना भी जरूरी होता है,तभी शादी टिक पाती है, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जापान में एक अनोखे प्रकार की शादी (Friendship Weddings in Japan,) चलन में आ रही है। इसे ‘फ्रेंडशिप मैरिज’ कहा जाता है। यह पारंपरिक शादी से काफी हटकर है। आइए जानते हैं क्या होती है ‘फ्रेंडशिप मैरिज’।
फ्रेंडशिप मैरिज क्या है?
फ्रेंडशिप मैरिज में दो व्यक्ति कानूनी रूप से विवाहित होते हैं, लेकिन उनके बीच पारंपरिक विवाह जैसा रोमांटिक संबंध नहीं होता है। वे दोस्तों की तरह एक-दूसरे के साथ रहते हैं और जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर एक साथ फैसले लेते हैं। इस तरह के विवाह में जोड़े अपनी खुद की पर्सनल लाईफ को बनाए रखते हैं और एक-दूसरे की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें: ऑक्टोपस आइसक्रीम से लेकर Cuddle Cafe तक, ऐसी अजीबोगरीब चीजें सिर्फ Japan में ही देख सकेंगे आप
फ्रेंडशिप मैरिज क्यों चलन में आ रहा है?
जापान में फ्रेंडशिप मैरिज की बढ़ती लोकप्रियता के कई कारण हैं-
- सामाजिक दबाव- जापान में शादी को एक सोशल एक्सपेक्टेशन के रूप में देखा जाता है। कई युवाओं पर शादी करने का दबाव होता है, लेकिन वे पारंपरिक शादी के विचार से सहमत नहीं होते हैं। फ्रेंडशिप मैरिज उन्हें इस दबाव से मुक्ति दिलाता है और उन्हें अपनी शर्तों पर रिश्ते बनाने की अनुमति देता है।
- अलगाव और अकेलापन- मॉर्डन लाइफस्टाइल में कई लोग अकेलापन और अलगाव महसूस करते हैं। फ्रेंडशिप मैरिज में उन्हें एक साथी प्रदान करता है जिसके साथ वे जीवन के अलग-अलग पहलुओं को शेयर कर सकते हैं।
- फाइनेंशियल सेक्योरिटी- जापान में रहना काफी महंगा है, जिसके कारण कई युवाओं के लिए अकेले रहना मुश्किल होता है। फ्रेंडशिप मैरिज उन्हें आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि घर का किराया और राशन-पानी आदि का खर्च आपस में बांट सकते हैं।
फ्रेंडशिप मैरिज के फायदे- नुकसान क्या हैं?
- स्वतंत्रता- फ्रेंडशिप मैरिज में जोड़े अपनी पर्सनल लाईफ को अपनी मर्जी से जी सकते हैं और एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं।
- सुरक्षा- फ्रेंडशिप मैरिज जोड़ों को आर्थिक और भावनात्मक सुरक्षा मिलती है।
- साथ- फ्रेंडशिप मैरिज व्यक्ति को एक साथी मिल जाता है, जो उन पर उनके हिसाब से जीवन जीने का दबाव डाले बिना साथ देता है।
- इमोशनल परेशानियां- फ्रेंडशिप मैरिज में भावनात्मक रूप से परेशानियां आ सकती हैं, खासकर अगर कपल में से किसी एक व्यक्ति में दूसरे के लिए में रोमांटिक भावनाएं विकसित हो जाएं।
यह भी पढ़ें: बेस्ट फ्रेंड को डेट करने की सोच रहे हैं तो ठहरिए! 5 नुकसान जानकर तौबा-तौबा करेंगे आप

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।