Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑक्टोपस आइसक्रीम से लेकर Cuddle Cafe तक, ऐसी अजीबोगरीब चीजें सिर्फ Japan में ही देख सकेंगे आप

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 08:39 PM (IST)

    जापान अपनी संस्कृति और परंपराओं (Japanese Culture) के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जापानी लोग अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं और इसी का नतीजा हैं उनके कुछ अजीबोगरीब आविष्कार (Weird Things In Japan)। जी हां ये आविष्कार इतने अजीबोगरीब हैं कि देखने वाले अक्सर हैरान रह जाते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इनका मकसद क्या है। आइए जानें।

    Hero Image
    Weird Things In Japan: सिर्फ जापान में देखने को मिलती हैं ये अजीबोगरीब चीजें (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जापान एक ऐसा देश है, जो अपनी क्रिएटिविटी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। ऑक्टोपस फ्लेवर की आइसक्रीम खाना हो या फिर कडल कैफे में जाकर सुकून भरे पल बिताना, जापान में आपको हर पल कुछ नया और अजीबोगरीब (Weird Things In Japan) देखने को मिलेगा, लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि आखिर जापानी लोग इतने क्रिएटिव क्यों हैं और यहां क्या-क्या अनोखा देखने को मिलता है? अगर हां, तो इस आर्टिकल में हम आपको जापान की कुछ ऐसी ही मजेदार और अजीबोगरीब चीजों (Fun Facts About Japan) के बारे में बताएंगे जो हैरान कर देंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेंडिंग मशीन

    जापान में वेंडिंग मशीनों का ऐसा बोलबाला है कि हर 23 लोगों पर एक वेंडिंग मशीन आती है! ये संख्या लगभग 5 मिलियन वेंडिंग मशीनों के बराबर है। आप कल्पना कर सकते हैं कि देश में लगभग हर चीज के लिए एक वेंडिंग मशीन है। चाहे आप स्नैक्स, मैगजीन, टॉयलेट पेपर, फूल या फिर छाता खरीदना चाहें, आपको बस नजदीकी वेंडिंग मशीन ढूंढनी होगी। जापान में इतनी सारी वेंडिंग मशीनें होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे कि कम अपराध दर, स्वचालन के प्रति लगाव यानी किसी चीज को अपने आप चलने के लिए तैयार करना, ताकि हमें बार-बार काम न करना पड़े। जैसे, एक मशीन जो कपड़े धोती है, एक रोबोट जो कार बनाता है, या एक कंप्यूटर प्रोग्राम जो हिसाब-किताब खुद कर लेता है।

    कडल कैफे

    जापान में कडल कैफे काफी लोकप्रिय हैं। यहां की तेज रफ्तार जिंदगी में, लोग अक्सर थकान और तनाव महसूस करते हैं। ऐसे में, कडल कैफे इस तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इन कैफे में, लोग किसी पेशेवर कडलर या अपने किसी करीबी के साथ समय बिताकर रिलैक्स कर सकते हैं। ये कैफे एक सेफ और कम्फर्टेबल माहौल देते हैं, जहां लोग बिना किसी झिझक के सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्यों इतने खास हैं जापान के Love Hotels, कपल्स की प्राइवेसी का आखिर किस तरह रखते हैं ख्याल?

    ऑक्टोपस आइसक्रीम

    सोचिए, आप एक आइसक्रीम पार्लर में जाते हैं और मेन्यू में एक अनोखा स्वाद देखते हैं- ऑक्टोपस आइसक्रीम! जी हां, आपने सही पढ़ा। जापान में ऑक्टोपस वाली आइसक्रीम समुद्री भोजन के शौकीनों के लिए किसी स्पेशल डेजर्ट से कम नहीं है। फूड के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करने वाले लोगों के लिए ऑक्टोपस आइसक्रीम एक अनोखा एक्सपीरिएंस हो सकता है।

    काम के बीच पावर नैप

    काम के दौरान पावर नैप यानी झपकी लेना ज्यादातर देशों में गलत माना जाता है। अगर आप नौकरी के दौरान सोते हुए पकड़े गए तो आपको न सिर्फ डांट पड़ सकती है बल्कि नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है, लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। जी हां, यहां काम के दौरान सोना न केवल कंपनियों को स्वीकार है बल्कि यह एक सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है। यहां के लोग मानते हैं कि जो व्यक्ति काम के दौरान थककर सो जाता है, वह बहुत मेहनत करता है। कुछ जापानी कंपनियां तो अपने कर्मचारियों को दोपहर के समय आराम करने के लिए आधे घंटे का समय भी देती हैं। इस प्रथा को 'इनेमुरी' कहा जाता है।

    टेढ़े दांतों का फैशन

    जापान में एक अनोखा फैशन ट्रेंड तेजी से उभरा है, जिसे 'येबा' कहा जाता है। इस ट्रेंड में यंग लड़कियां अपने दांतों को जानबूझकर टूटा हुआ या असमान दिखाने के लिए डेंटल ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। यह देखने में अजीब लग सकता है, लेकिन जापानी युवाओं के बीच यह खूबसूरती का एक नया पैमाना बन गया है। हालांकि, यह फैशन काफी महंगा है और इसमें कई डेंटल सर्जरी शामिल होती हैं।

    यह भी पढ़ें- एक मंदिर ऐसा भी, जहां होता है तलाक का फैसला! जानिए इस रहस्यमयी जगह के बारे में