30 सेकंड की रिलेशनशिप रील से कपल्स में बढ़ रहीं दूरियां? इन बातों का रखें ध्यान; खूबसूरत बन जाएगा रिश्ता
रिलेशनशिप रील्स लोगों की प्रोडक्टिविटी घटा रही है। लोगों को रील्स देखने से खुशी मिल रही है। इस खुशी के नेगेटिव असर से वह क्या कुछ खो बैठेंगे इस सच्चाई से कोसो दूर हैं। रील्स को वह अपना मूड अच्छा रखने का जरिया बना रहे हैं। हालांकि इसका असर पति-पत्नी के रिश्ते (Social Media Impact on Relationship) पर भी देखने को मिल रहा है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साेशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई चीज ट्रेंड करती रहती है। एक वो वक्त था जब हर कोई टिकटॉक पर वीडियो बनाने में बिजी रहता था। अब उसकी जगह इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स (How social media affects couples) ने ले ली है। सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। आप सोशल मीडिया पर हर तरह के कंटेंट देख सकते हैं। खासतौर पर रिलेशनशिप से जुड़ी रील्स कपल्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं।
ये रील प्यार, रोमांस और परफेक्ट कपल गोल्स (Social Media Impact on Relationship) को दिखाती हैं। इससे कई बार असल जिंदगी के रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ता है। दरअसल रील में दिखाए जाने वाले रिश्ते असल जिंदगी से काफी अलग होते हैं। इससे वास्तविक जीवन पर भी असर पड़ता है। असल जिंदगी में कपल्स के बीच भी उम्मीदें बढ़ने लगती हैं जो कभी कभार संभव नहीं हो सकती है। ऐसे में रिश्तों में तकरार बढ़ सकते हैं। आज हम आपको अपने लेख में बताएंगे कि सोशल मीडिया के रील्स असल जिंदगी में कपल्स के रिश्ते को कैसे प्रभावित कर रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
आपकाे बता दें कि सोशल मीडिया पर रील्स में दिखाए जाने वाले रिश्ते एकदम परफेक्ट और रोमांटिक होते हैं। पार्टनर्स एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, घूमने जाते हैं और हर छोटी चीज को स्पेशल बनाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में जब लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के रील्स देखते हैं तो वे अपने रिश्ते को भी उसी तरह बनाने की कोशिश करने लगते हैं। इसे लोगों में निराशा बढ़ने लगती है। क्योंकि वे उस तरह से रिलेशनशिप पर काम नहीं कर पाते हैं।
न करें तुलना
इंस्टाग्राम पर आने वाली 30 सेकंड की रील देखकर कपल्स तुलना करना शुरू कर देते हैं। जाे उनके रिश्तों में खटास पैदा कर देती है। कपल्स को ये जानना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली हर चीजें सही नहीं होती हैं। ये एक तरह से शो ऑफ हाेता है। इसलिए इस सबके पीछे भागने के बजाय अपने रिश्तों पर ध्यान दें।
कम होने लगती इमोशंस की अहमियत
आजकल सोशल मीडिया पर कपल्स अपने रिश्ते को एकदम परफेक्ट दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वे अपने असली इमोशंस से ज्यादा सोशल मीडिया पर आने वाले लाइक्स और कमेंट्स की परवाह करने लगे हैं। इससे धीरे-धीरे रिश्तों में इमोशंस खत्म होते जा रहे हैं। प्यार में भी कमी आने लगी है।
कम होती जा रही बातचीत
आपको बता दें कि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए बातचीत का होना बेहद जरूरी है। जब सोशल मीडिया पर रील देखकर लोग अपने रिश्ते की तुलना करने लगते हैं तो गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं। बातचीत बंद हो जाती है। साथ ही आपसी समझ भी कम होने लगती है।
ऐसे करें बचाव
- रील पर दिखाए जाने वाले रिलेशनशिप कंटेंट को सिर्फ मनोरंजन के लिए ही देखें।
- अपने रिश्ते की तुलना रील से न करें।
- दिखावे के बजाय प्यार और समय को प्राथमिकता दें।
- रिश्ते की खुशियों को महसूस करें।
- किसी भी समस्या को समय पर सुलझाएं।
यह भी पढ़ें: Situationship के बाद सीरियस Relationship में आने का है मन? काम आएंगे 4 टिप्स; जीवन भर बना रहेगा प्यार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।