Move to Jagran APP

Top Rated Curries: दुनिया के टॉप रेटेड खाने की लिस्ट में शामिल हैं तीन भारतीय करी, जानें इन डिशेज की खासियत

Top Rated Curries मलाई कोफ्ता का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यह भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। टेस्ट एटलस ने इस डिश को लिस्ट में 5वें स्थान पर रखा है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Fri, 16 Jun 2023 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2023 11:41 AM (IST)
Top Rated Curries:टॉप रेटेड खाने की लिस्ट में शामिल हैं तीन भारतीय करी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Top Rated Curries: भारतीय मसाले अपने खास स्वाद के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इन मसालों का असली स्वाद करी में होता है। यहां आए विदेशी पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वो हैं भारतीय खानपान। ये विदेशियों को खूब लुभाती हैं।

loksabha election banner

हाल ही में TasteAtlas ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेटेड करी की लिस्ट शेयर की है, जिसमें विश्व की 10 करी शामिल हैं। इनमें भारतीय करी टॉप 4, 5, 6 स्थान पर रैंक किया है। आइए जानते हैं, इन लोकप्रिय डिशेज के बारे में।

शाही पनीर

यह भारत के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। हर त्योहार, शादी, पार्टी या कोई भी फंक्शन हो, खाने की लिस्ट में टेस्टी शाही पनीर जरूर शामिल होती है। टेस्ट एटलस ने इस करी को टॉप 4 स्थान पर रैंक किया है। इसकी ग्रेवी बनाने के लिए मुख्य रूप से प्याज, टमाटर और काजू का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मलाई का मिश्रण स्वाद को और भी बेहतरीन बनाता है। कहा जाता है कि इस स्वादिष्ट व्यंजन का अविष्कार शाही मुगल रसोई में हुआ था।

मलाई कोफ्ता

मलाई कोफ्ता का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यह सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। मलाई कोफ्ता को टेस्ट एटलस ने लिस्ट में 5वें स्थान पर रखा है। इस डिश को खासतौर पर पार्टी या त्योहारों में बनाया जाता है। लोग इस डिश का आनंद रोटी, नॉन या चावल के साथ लेते हैं।

भारत में कोफ्ते अलग-अलग तरीकों से बनाए जाते हैं। मलाई कोफ्ता आलू, मेवा और पनीर से बनाया जाता है। इसके बाद कोफ्ते को प्याज, टमाटर और मलाई की ग्रेवी में पकाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्यंजन को मुगलों ने भारत में लोकप्रिय बनाया था।

बटर चिकन

नॉनवेज प्रेमियों के लिए बटर चिकन शानदार ऑप्शन है । टेस्ट एटलस ने इस डिश को टॉप टेन में 6वां स्थान दिया है। इसे बनाने के लिए चिकन कौ मैरिनेट किया जाता है। फिर इसे फ्राई कर मक्खन से भरपूर ग्रेवी में डाल दिया जाता है। यह डिश भी खास अवसर पर विशेष रूप से तैयार किया जााता है। पंजाब में यह डिश काफी लोकप्रिय है। यहां की बटर चिकन खास तरीके से तैयार की जाती है।

Pic Credit: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.