विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्म से हैं अगर ऐसे निशान तो वो स्त्री होती है सौभाग्यशाली

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 01:35 PM (IST)

यूं तो हर बेटी अपने माता-पिता के लिये लकी ही होती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताएं बतायी गयी हैं।

जन्म से हैं अगर ऐसे निशान तो वो स्त्री होती है सौभाग्यशाली
जन्म से हैं अगर ऐसे निशान तो वो स्त्री होती है सौभाग्यशाली

हिन्दू समाज में स्त्री को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। किसी घर में अगर बच्ची का जन्म होता है तो यही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है। उसी प्रकार शादी के बाद जब घर की बहू घर में प्रवेश करती है तो उसे भी घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। यूं तो हर बेटी अपने माता-पिता के लिये लकी ही होती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताएं बतायी गयी हैं। स्पीकिंग ट्री के अनुसार आइये आपको बताते हैं कि कौन सी है वो खासियत जो महिलाओं को उनके माता-पिता, प्रेमी, पति और परिवार के लिये लकी बनाता है।

गुलाबी पांव

ऐसी महिलाएं जिनके पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं, अपने पति या प्रेमी को बेहद खुश रखती हैं, शारीरिक सम्बन्धों में उनकी रुचि कुछ इस कदर होती है कि उनका साथी उनसे हमेशा नजदीकी बनाए रखता है।

पांव की अंगुलियां

जिस महिला के पांव की हर अंगुली समान लंबाई की होती है वह महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही हासिल करती है और अपने परिवार को भी हमेशा खुशहाल रखती है।

पैरों के तलवे

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान होता है वे बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने पूरे परिवार की हर संभव सहायता करती हैं और परिवार में खुशहाली रखती हैं।

ईश्वर की कृपा

जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं उनकी किस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। उन्हें जीवन में बहुत ही कम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तलवों पर शंख

महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला किस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं।

नाक के पास तिल

महिला की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा होना स्वयं ये बताता है कि किस्मत उस पर कितनी मेहरबान है।

नाभि

जिन महिलाओं की नाभि के आसपास या ठीक नीचे तिल या मस्सा होता है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। उनका जीवन सुख और सम्पन्नता से व्यतीत होता है।

पैर का अंगूठा

जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा अधिक लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है।

गहरी नाभि

ऐसी स्त्रियां जिनकी नाभि गहरी तो होती है लेकि न अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती, वे अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ सुख ही भोगती हैं।

कोमल जीभ

लाल और कोमल जीभ वाली स्त्रियाँ जीवन में खुद भी सुख भोगती हैं और अपने परिवार को भी सिर्फ सुख ही देती हैं।

बड़ी-बड़ी आँखें

हिरणी की तरह बड़ी-बड़ी आँखों वाली स्त्रियों केजीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आँखों के सफेद भाग के अंत में लाल रंग दिखाई देता है वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी होती हैं।

शरीर पर तिल

जिस महिला की देह के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वे महिलाएं अपने परिवार के लिए लकी साबित होती है।

माथे पर तिल

जिस महिला के माथे के बीचोंबीच तिल होता है उसका विवाह अत्याधिक धनी और सम्पन्न व्यक्ति से होता है।

धूल उडऩा

महिला जब चलती है, अगर उसके कदमों से लगातार धूल उड़ती है तो ऐसी महिला अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण बनती है।

गोल एड़ी

जिस महिला के पांव की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है वह आजीवन सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती है और उसका परिवार भी प्रसन्न रहता है।

दांत

लंबे दांतों वाली महिलाओं को कभी भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता

अंगुलियों का जुडऩा

जिस महिला के पैरों की अंगुलियां एक दूसरे से जुड़ी रहती हैं, ऐसी महिलाएं धनी और कोमल स्वभाव की होती हैं।

बाएं गाल पर तिल

जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है वह महिला खाने की बहुत शौकीन होती है और हर तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाती है। वह बहुत अच्छी कुक भी होती है जिसकी वजह से उसका परिवार उससे खुश रहता है।

चमकते नाखून

गुलाबी रंग के चमकते नाखून वाली लड़कियां अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र वाली होती हैं।

दुर्भाग्यशाली

जिस महिला के पांव की मध्यमा अंगुली अपेक्षाकृत बढ़ी होती है वह बहुत दुर्भाग्यशाली होती हैं, ऐसी महिला से विवाह करने से पहले बहुत बार सोचना चाहिए।

अगर आप भी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं तो लड़की पसंद करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें। हो सकता है आपकी पत्नी भी आपके लिये भाग्यशाली साबित हो।

READ: जीवनदायनी है जीवनसाथी की मुस्कुराहट

हर लड़के को गर्लफ्रेंड बनाने से पहले लड़की में देखनी चाहिए ये पांच जरूरी बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।