Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कहीं घर की ये चीजें तो नहीं बना रहीं आपको गरीब, तुरंत करें बाहर

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 12 Jan 2017 12:22 PM (IST)

    वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और पैसों की तंगी झेलनी पड़ती है।

    कहीं घर की ये चीजें तो नहीं बना रहीं आपको गरीब, तुरंत करें बाहर

    पैसे की जरूरत किसे नहीं, हर कोई इसके लिए कड़ी मेहनत करता है। मगर कहीं ऐसा तो नहीं कि जी-तोड़ मेहनत के बाद भी आपके घर की माली-हालत सुधर नहीं रही, तो इसके लिए हर वक्‍त खुद को जिम्‍मेदार ठहराने की जरूरत नहीं। हो सकता है आपके घर में कुछ ऐसी चीजें हों जिनकी वजह से घर की बरकत नहीं हो रही हो।

    जी हां, दरअसल वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और पैसों की तंगी झेलनी पड़ती है। आइए आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएं, जो अगर आपके भी घर में मौजूद हैं तो तुरंंत उन्‍हें घर से बाहर कर दें।

    - घर में टूटा हुआ शीशा बिल्‍कुल भी ना रखें। यह वास्‍तु के नियमों के विरुद्ध है और पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है। बड़े-बुजुर्गों ने भी जरूर आपको यह सलाह दी होगी।

    - घर में मकड़ी का जाल बुनना भी शुभ नहीं है। इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर ऐसा है तो इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

    - अगर आपके घर की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं, उनकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे भी ठीक करवाएं। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते हैं।

    - अगर आपके घर में किसी भी नल या फिर टंकी से पानी टपकता है तो भी यह सही नहीं है। इसका मतलब यह है कि आपके घर से धन का अधिक खर्च हो रहा है। इसलिए नल व टंकी से जुड़ी जो भी दिक्‍कतें हैं उन्‍हें तुरंत दुरुस्‍त करवाएं।

    - अगर बिजली का कोई सामान कार्यरत नहीं है या खराब है तो उसे भी जल्द से जल्द ठीक करवाएं या घर से बाहर कर दें।

    क्‍या आप भी घर में नमक और हल्‍दी को रखते हैं एक साथ, अगर हां तो संभल जाएं

    - यह अक्‍सर घरों में देखनेे को मिलता है कि बेकार पड़े सामानों को छत पर रख दिया जाता है। मगर ऐसा करना घर में पैसे के आने के लिए बाधक साबित होता है। इसलिए छत को हमेशा साफ रखने की कोशिश करें।

    - घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलों का कभी प्रयोग ना करें। अगर आपको फूल पसंद हैं तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर में रखें।


    - अगर आपके घर में लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी हैंं तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर में लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें।

    - वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला होना भी शुभ नहीं माना जाता है। यह अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर आपके घर में ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।

    - चमगादड़ का दिखना भी बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।

    - मधुमक्‍खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, मगर घर में इसका बनाया हुआ घोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है। इसलिए अगर घर में मधुमक्‍खी का घोंसला है तो उसे भी तुरंत हटा दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो महिलाएं रात में बिल्‍कुल न करें ये काम