Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Mosquito Day 2023: इस देसी उपायों से पाएं घर के अंदर के मच्छरों से छुटकारा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 01:40 PM (IST)

    World Mosquito Day 2023 अगर आपके घर में भी बढ़ गया है मच्छरों का आतंक। तो जितना जल्द हो सके इन्हें दूर करने के उपाय सोचें वरना ये मच्छर बन सकते हैं बीमारियों का घर। मच्छर बस दिखने में बस छोटे से होते हैं लेकिन ये मलेरिया जीका डेंगू जैसी बीमारियां फैलाते हैं जो कई बार जानलेवा साबित हो सकते हैं।

    Hero Image
    World Mosquito Day 2023: घर के अंदर के मच्छरों से कैसे पाएं छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Mosquito Day 2023: बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। ये मच्छर डेंगू, मलेरिया, जीका, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की वजह बन सकते हैं। ये सारी ही बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती है अगर सही समय पर इलाज न मिला तो। इस वजह से इस मौसम में जितना हो सके मच्छरों से बचकर रहें। आइए जान लेते हैं घर के अंदर के मच्छरों को आने से कैसे रोका जा सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मच्छरों से छुटकारा पाने के देसी उपाय 

    1. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए पुदीना

    पुदीने की खुशबू बहुत तेज होती है। जिसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। तो आप पुदीने की पत्तियों या इसके तेल को घर में अलग-अलग जगहों पर रखें। वैस पुदीने के पौधे लगाने से भी मच्छरों से बचने में मदद मिलती है। 

    2. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लैवेंडर का तेल

    मच्छरों के भगाने के कारगर उपायों में से एक लैवेंडर ऑयल भी है। जिसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। सिर्फ मच्छर ही नहीं और भी दूसरे कीड़े-मकोड़े से बचाने में लैवेंडर ऑयल है बेस्ट। इस ऑयल को आप अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं। थोड़ा सा लैवेंडर का तेल काटने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है।

    3. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल

    टी ट्री ऑयल में कई एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सेहत संबंधी समस्याएं तो दूर करते ही हैं साथ ही मच्छरों को भगाने में भी कारगर है। घर पर टी ट्री ऑयल का स्प्रे बनाएं और इसका छिड़काव करते रहें। स्प्रे बोतल में थोड़ा पानी और टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। दिन और शाम होते ही घरों में इससे स्प्रे करें।

    4. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए साबुन का पानी

    मच्छर पानी के पास रहना पसंद करते हैं। मानसून में जगह-जगह पानी इकट्टा हो जाता है, जो उनके पनपने के लिए अनुकूल होता है, लेकिन वहीं साबुन वाला पानी उनके लिए जानलेवा साबित होता है। घर के अलग-अलग हिस्सों में किसी बर्तन में साबुन का पानी रख सकते हैं। यह मच्छरों को दूर रखने का बेहतरीन उपाय है, जैसे ही मच्छर साबुन के पानी के पास आता है, तो वह झाग में फंस जाता है और मर जाता है।

    Pic credit- freepik