विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid Recipes 2019: हर कोई कहेगा 'सुभानअल्लाह' जब ईद में खिलाएंगे उन्हें ये लाजवाब डिशेज

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Fri, 31 May 2019 02:02 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 12:37 PM (IST)

Eid Recipes 2019 ईद के मौके पर ज्यादातर घरों में बिरयानी सेवइयों और नल्ली निहारी का स्वाद चखने को मिलता ...और पढ़ें

Eid Recipes 2019: हर कोई कहेगा 'सुभानअल्लाह' जब ईद में खिलाएंगे उन्हें ये लाजवाब डिशेज
Eid Recipes 2019: हर कोई कहेगा 'सुभानअल्लाह' जब ईद में खिलाएंगे उन्हें ये लाजवाब डिशेज

ईद को सेलिब्रेट करने का सबका अपना अलग तरीका होता है। जहां कोई अपने परिवार के साथ मिल- बैठ कर इस खुशी को मनाता है तो कोई घूम-फिरकर। वैसे त्योहारों का एक मतलब तरह-तरह के पकवान बनाना भी होता है और ईद की सेवइयां हों या बिरयानी, ये तो हर किसी की पसंदीदा होती हैं। तो इन लाजवाब डिशेज़ के साथ मनाएं ये खुशी का त्योहार, खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।  
स्टॉटर्स में बनने वाली डिशेज़ 
सीक कबाब
ईद के खास मौके पर सीक कबाब बनना भी लाजिमी है। कई सारे खुशबूदार मसालों से तैयार सीक कबाब का स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे आप। चिकन के  बहुत ही बारीक पीस में मसाले मिलाकर कबाब तैयार किए जाते हैं और उन्हें चटनी के साथ परोसा जाता है। 

मटन कबाब
मटन कबाब, नाम सुनकर ही नॉन वेजिटेरियन के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाए। ये एक ट्रेडिशनल डिश है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता। मटन के बारीक पीस का कबाब बनाकर इसे फ्राई किया जाता है। क्रिस्पी टेक्सचर वाली इस डिश को ईद में ज्यादातर जगहों पर चख सकते हैं।

हलीम
हलीम मटन स्टू होता है जो दाल, मसालों और टूटे गेंहूं के मिलकर तैयार किया जाता है। इसे पकाने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है और तैयारी में पूरा 1 घंटा। इसे ब्रेड, चपाती, रोटी और चावल के साथ  खाया जाता है। 

मेन कोर्स में बनने वाली डिश
बिरयानी 
ईद वो भी बिना बिरयानी के, कम ही देखने को मिलती है। मेन कोर्स में परोसी जाने वाली ये डिश को कई तरीकों से बना सकते हैं लेकिन ईद के मौके पर तो मुस्लिम घरों में चिकन और मटन बिरयानी ही मिलेगी। इसमें मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है और बनने में भी काफी वक्त लगता है। तो ऐसी लाजवाब बिरयानी खाने का दिल हो तो अपने ईद में दोस्तों के घर जाने का वक्त निकाल लें।

मटन कोरमा
मटन कोरमा खासतौर से अरेबियन डिश है जिसे अलग-अलग फ्लेवर्स, मसालों और प्याज की ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता है। धीमी आंच पर पकने वाली ये डिश खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में इसे जरूर बनाया जाता है।

नल्ली निहारी
मटन की टांगों से बनने वाली इस डिश को सूखे मसालों के साथ देर तक पकाया जाता है। मुंह से घुल जाने वाली इस डिश को पकाने में काफी वक्त लगता है। नॉन-वेजिटेरियन की खास डिशेज़ में से एक है ये।      

डेजर्ट में बनने वाली डिशेज़
मूंग दाल हलवा
मूंग दाल हलवा बहुत ही स्वादिष्ट और ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है। शादी-ब्याह से लेकर पूजा, त्योहार तक में इसे बनाया जाता है। मूंग दाल, केसर, खोया और बादाम से मिलकर बनाई जाने वाली इस डिश को बनाने में बेशक वक्त तो बहुत लगता है लेकिन उसके बाद जो स्वाद आता है वो लाजवाब होता है।   

शीर खुरमा
ईद का त्योहार बिना शीर खुरमा के अधूरा है। शीर खुरमा इस दिन बनने वाली खास डिशेज़ में से एक है जिसका स्वाद आप हर एक मुस्लिम घर में ले सकते हैं। डेजर्ट में सर्व की जाने वाली ये डिश सेवईयों, दूध और ढेर सारे ड्रायफ्रूट्स से बनती है। मीठा खाने वालों की तो फेवरेट डिश है ये। स्वाद से भरपूर ये डिश दिखने में क्रीम जैसी होती है।

 

सेवइयां
सेवइयां,  ईद पर बनने वाली दूसरी टेस्टी डिश है। दूध और सेवई से बनाई जाती है। दिखने में ये शीर कोरमा जैसी होती है लेकिन इसे बनाने में बहुत ही बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता। जावित्री के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है। शीर कोरमा के साथ इसे भी सर्व कर सकते हैं या उसके ऑप्शन के तौर पर।

ईद पर बनने वाली इन सारी डिशेज का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि हर कोई इसका दिवाना होता है। लेकिन त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द को बनाए और बढ़ाए रखने का काम करते हैं। तो खुद भी खाएं और दोस्तों, मेहमानों को भी खिलाएं ये जायकेदार डिशेज। हां, लेकिन त्योहारों के मौके पर सेहत को नज़रअंदाज बिल्कुल न करें। 

Eid Mubarak 2019: कुछ इस अंदाज में अपनों को कहें ईद मुबारक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप