विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न शब्द भूलेंगे, न घबराहट होगी... 100 लोगों के सामने भी बिना डरे बोलने के लिए काम आएंगी ये टिप्स

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:06 PM (IST)

पब्लिक स्पीकिंग का डर कई लोगों में आम है, लेकिन इसे सही तैयारी और कुछ आसान ट्रिक्स से दूर किया जा सकता है।

पब्लिक स्पीकिंग में लगता है डर? (Picture Courtesy: Freepik)

पब्लिक स्पीकिंग में लगता है डर? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को स्टेज पर जाना और लोगों के सामने बोलना किसी डरावने सपने जैसा लगता है। पब्लिक स्पीकिंग के नाम से ही उनकी धड़कने तेज हो जाती हैं, हांथ-पैर कांपने लगते हैं और जो बातें उन्हें पता भी होती हैं, वो भी भूलने लगते हैं। 

पब्लिक स्पीकिंग का ये डर कई लोगों में होता है और ये काफी आम है। अच्छी बात ये है कि पब्लिक स्पीकिंग का हुनर किसी भी उम्र में सीखा जा सकता है और इस डर पर काबू भी पाया जा सकता है। अगर आपको भी लोगों के सामने बोलने में झिझक होती है, तो कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं। आइए जानें पब्लिक स्पीकिंग के डर से जीतने के लिए कुछ ट्रिक्स।

तैयारी और प्रैक्टिस

डर का सबसे बड़ा कारण होता है कि कहीं स्टेज पर जाकर भूल न जाएं। इसलिए जिस भी टॉपिक पर आपको बोलना है, उस पर अपनी पकड़ मजबूत करें। पूरी स्पीच को रटने के बजाय उसकी जरूरी बातों को समझें, ताकि आप स्टेज पर बिना अटके इसे नेचुरल तरीके से बोल पाएं। साथ ही, स्पीच के शुरुआती एक मिनट की प्रैक्टिस बहुत अच्छे से करें, क्योंकि शुरुआत अच्छी होने पर घबराहट कम होती है।

3-सेकंड रूल अपनाएं

स्टेज पर जाते ही भीड़ को देखकर घबराहट बढ़ जाती है। इसलिए पूरी भीड़ पर फोकस न करके, दर्शकों में मौजूद लोगों से कुछ सेकंड के लिए आई कॉन्टैक्ट करें। अपनी स्पीच बोलते समय एक व्यक्ति की आंखों में 3-4 सेकंड के लिए देखें, फिर दूसरे व्यक्ति की तरफ फोकस करें। इससे दर्शक आपसे जुड़ाव भी महसूस करते हैं और आपका भीड़ का डर भी कम होता है।

पावर पॉज को समझें

घबराहट में अक्सर लोग बहुत तेजी से बोलने लगते हैं, जिससे शब्द साफ समझ नहीं आते और दर्शकों को भी आपके डर का अंदाजा हो जाता है। इसलिए अपनी बात के बीच में पॉज लेना सीखें। किसी जरूरी पॉइन्ट के बाद पॉज लें, ताकि दर्शकों को उसे प्रोसेस करने का समय मिले और उत्सुकता बढ़े।

बॉडी लैंग्वेज और गहरी सांस

स्टेज पर आने से पहले एड्रेनालिन का बढ़ना बहुत आम बात है। हालांकि, इसे कंट्रोल करना जरूरी है। इसके लिए अपनी सांसों पर ध्यान दें और लंबी व गहरी सांसें लें। साथ ही, बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान देना जरूरी है। स्टेज पर सीधे खड़े हो, कंधे पीछे रखें और हाथों का मूवमेंट नेचुरल रखने की कोशिश करें। बॉडी लैंग्वेज को कंट्रोल करने से आपका कॉन्फिडेंस खुद बढ़ने लगेगा। 

परफेक्शनिस्ट न बनें

ये सोचना छोड़ दें कि आपको बिल्कुल परफेक्ट स्पीच देनी है। अगर बोलते समय कोई एक शब्द छूट जाए या हल्की-सी गलती हो जाए, तो दर्शक उसे पकड़ नहीं पाते, जब तक आप खुद उसे लेकर असहज न हो। इसलिए अगर शब्द गलत प्रोनाउंस हो जाए, तो घबराने की जगह खुद को ठीक करके आगे बढ़ जाएं।