पुरानी चूड़ियों से घर पर ही बन जाएगा खूबसूरत तोरण, इस आसान DIY से बनाएं फेस्टिव डेकोरेशन का शानदार पीस
पुरानी चूड़ियों को फेंकने के बजाय, इस आसान DIY तरीके से आप फेस्टिव सीजन के लिए खूबसूरत तोरण बना सकती हैं।

पुरानी चूड़ियों से तोरण बनाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाएं हर साड़ी और सूट के साथ मैचिंग की नई चूड़ियां खरीदती हैं, यही वजह है कि उनके पास बैंगल्स का अच्छा खासा कलेक्शन हो जाता है। ऐसे में अगर आपके पास भी ऐसी ही बहुत सी पुरानी चूड़ियों का ढेर है, तो इन्हें फेंकने के बजाय आप फेस्टिव सीजन के लिए खूबसूरत तोरण बना सकती हैं।
आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं पुरानी चूड़ियों से तोरण बनाने का तरीका:
पुरानी चूड़ियों को इकट्ठा कर लें
सबसे पहले अलमारी से पुरानी अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को एक साथ इकट्ठा कर लेना है। अगर उनमें धूल जमी हो तो उन्हें कपड़े से साफ कर लें। अब इनके 3-3 पेयर बना लें ताकि तोरण को मजबूती मिल पाए।
ऊन या मोटे धागे लपेटें
इसके बाद 3 चूड़ियों को एक साथ लेकर पहले बांधने के लिए उनपर धागे लपेटें और नीचे की तरफ चिपका लें। अब आप चाहे तो चूड़ियों को बंद करने के लिए उनके पर अपनी पसंद की ऊन या मोटे धागों को लपेट लें। इसका आखिरी छोर इस तरह से चिपकाएं कि वो पता न लगे।
छोटे-बड़े स्टोन और शीशे लगाएं
धागे लपेटने के बाद उनके ऊपर फूल बनाते हुए या पैटर्न में छोटे-बड़े स्टोन और शीशे लगाएं। इसी तरह सारी चूड़ियों के पेयर धागों से तैयार करने के बाद स्टोन और शीशों से सजा लें।
धागों को एक दूसरे के साथ गूंथ लें
इसके बाद तोरण बांधने के लिए धागे से उसका बेस तैयार करें। इसके लिए मोटे और रंगीन धागे लेकर उन्हें आपस में गूंथ लें। इससे तोरण को मजबूती से बांधा जा सकेगा और उनपर बैंगल्स का भार भी टिक सकेगा। आप चाहे तो इनके ऊपर गोटा-पट्टी भी लगा सकते हैं।
बैंगल्स को पेयर में चिपकाएं
सभी चूड़ियों को तैयार करने के बाद आप या तो उन्हें एक लाइन में उन्हें धागे पर बांध लें या फिर 2-3 चूड़ियों को एक साथ चिपकाकर त्रिकोण वाला आकार बना लें। सभी पेयर्स को समान दूरी पर बेस पर लगा देना है।
गैप के बीच में घंटी या पॉम्पॉम लगाएं
चूड़ियों के पेयर के सबसे नीचे 3-3 घंटियां या अपनी पसंद के पॉम्पॉम लगा देने है। ऐसे ही चूड़ियों के पेयर के बीच बनाए गैप में लगाना है, इससे तोरण को फाइनल टच मिलेगा। इस तरह तैयार हैं चूड़ियों और धागे की मदद से तैयार हुई खूबसूरत तोरण।
