रेगुलर धोने के बाद भी सफेद कपड़े पड़ रहे हैं पीले? सर्फ बदलना जरूरी नहीं, वॉश करते समय 3 गलतियों से बनाएं दूरी
सफेद कपड़ों को धोते समय अक्सर की जाने वाली गलतियों के कारण वे पीले या मटमैले हो जाते हैं।

सफेद कपड़ों की चमक गायब होने से हैं परेशान? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि ये एक अलग ही ग्रेस और ताजगी देते हैं। हालांकि, सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू होती है, जब दो-चार बार धोने के बाद ही इनकी चमक गायब होने लगती है और ये मटमैले या पीले पड़ने लगते हैं।
अक्सर हम सोचते हैं कि शायद हमारा वाशिंग पाउडर खराब है और हम उसे बदल देते हैं। हालांकि, सच तो यह है कि दिक्कत आपके सर्फ में नहीं, बल्कि कपड़े धोने के तरीके में होती है। आइए जानते हैं उन 3 आम गलतियों के बारे में, जिन्हें सुधार कर आप अपने सफेद कपड़ों की चमक हमेशा के लिए बरकरार रख सकते हैं।
सफेद कपड़ों के साथ हल्के रंग के कपड़े धोना
हम अक्सर गहरे रंग के कपड़ों को तो अलग कर देते हैं, लेकिन सफेद कपड़ों के साथ हल्के नीले, गुलाबी या क्रीम रंग के कपड़े मशीन में डाल देते हैं। भले ही इन कपड़ों से गहरा रंग न निकले, लेकिन इनका हल्का रंग भी पानी के साथ मिलकर सफेद कपड़ों के रेशों में चला जाता है। इसी वजह से सफेद कपड़े धीरे-धीरे अपना असली रंग खोकर पीले दिखने लगते हैं। नियम बना लें कि सफेद कपड़ों को सिर्फ और सिर्फ सफेद कपड़ों के साथ ही धोना है।
बहुत ज्यादा सर्फ या ब्लीच का इस्तेमाल करना
हमें लगता है कि ज्यादा वाशिंग पाउडर डालने से कपड़े ज्यादा साफ होंगे, लेकिन असल में यह सफेद कपड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन है। जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट इस्तेमाल करने से कपड़ों पर उसका केमिकल चिपक जाता है और पानी से पूरी तरह साफ नहीं हो पाता। बाद में यही बचा हुआ केमिकल धूप में सूखने पर कपड़ों को पीला कर देता है। इसके अलावा, कपड़ों को ज्यादा सफेद करने के चक्कर में बार-बार ब्लीच का इस्तेमाल करने से भी कपड़े के रेशे कमजोर होते हैं और वे पीले पड़ने लगते हैं।
वॉशिंग मशीन को ठसाठस भर देना
काम जल्दी खत्म करने के चक्कर में हम अक्सर मशीन को ऊपर तक कपड़ों से भर देते हैं। ऐसा करने से कपड़ों को मशीन के अंदर घूमने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। जब कपड़े सही से रगड़ नहीं खाते, तो न तो उनकी गंदगी अच्छे से निकलती है और न ही उनमें से सर्फ पूरी तरह धुल पाता है। कपड़ों में बची हुई यही गंदगी और पसीना सफेद कपड़ों की चमक को पूरी तरह खत्म कर देता है। मशीन में हमेशा इतनी जगह खाली रखें कि कपड़े आसानी से घूम सकें।
अगली बार सफेद कपड़े धोते समय पानी में आधा कप सफेद सिरका या थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिला लें। यह कपड़ों में चिपके पुराने सर्फ और गंदगी को काट देता है और उनकी सफेदी एकदम नई जैसी कर देता है।
यह भी पढ़ें- सोफे पर चाय गिरते ही न रगड़ें कपड़ा! दाग पड़ने से बचाने के लिए आजमाएं ये आसान और असरदार हैक्स
यह भी पढ़ें- साफ-सफाई के बाद भी बदबू मारता है बाथरूम? एयर फ्रेशनर का चक्कर छोड़िए, तुरंत चेक करें यह एक कोना
