मटकों पर ट्रैक्टर, नोटों पर गाड़ियां और हवा में साइकिल! बूंदी के 600 साल पुराने इस महोत्सव का अजब-गजब है नजारा
राजस्थान का बूंदी जिला भाई दूज से घास भेरू महोत्सव के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

बूंदी का ‘घास भेरू महोत्सव’ (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान का बूंदी जिला भाई दूज के दिन से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है और इसकी वजह है वहां मनाया जाने वाला घास भेरू महोत्सव। यह उत्सव पारंपरिक तो है ही, लेकिन इसका अनोखा अंदाज लोगों में दिलचस्पी बढ़ा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों बूंदी का यह खास महोत्सव इतना वायरल हो रहा है।
बूंदी का ‘घास भेरू महोत्सव’
घास भेरू महोत्सव राजस्थान के बूंदी जिले में बड़ोदिया, सथूर और ठीकरदा गांव में मनाया जाने वाला सदियों पुराना लोक पारंपरिक त्योहार है। जब दीवाली मनाने के साथ सब जगह त्योहारों की धूम खत्म हो जाती है, तब इन जिलों में महोत्सव का असली जश्न शुरू होता है। कहते हैं कि गांव के लोग पिछले 600 सालों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।
कौन हैं घास भेरू?
घास भेरू राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में आने वाल कोटा, बूंदी, बड़ोदिया, सथूर और ठीकरदा गांव के लोकदेवता हैं। उन्हें गांव के खेतों, बैलों का रक्षक माना जाता है, साथ ही घास भेरू मेहनतकश जीवन के भी प्रतीक माने जाते हैं। कहा जाता है कि उनकी उपस्थिति से बुरी शक्तियां गांव में प्रवेश नहीं कर पातीं। ऐसे में हर साल भाई दूज के मौके पर देवता को प्रसन्न करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
इस महोत्सव से जुड़ी मान्यता के मुताबिक, हर साल घास भैरूजी अपने ससुराल से पीहर लौटते हैं। इसी खुशी में गांव वाले जश्न मनाते हैं। इसके लिए बैलों के माथे पर सिंदूर लगाकर, उनके सींगों पर रंग-बिरंगे कपड़े और गले में घंटियां बांधकर सजाया जाता है। फिर ये सजी हुई बैल पूरे गांव की परिक्रमा लगाती हैं।
हैरतअंगेज करतब इस महोत्सव की खास पहचान
इस दिन गांव में लोक परंपरा और विज्ञान का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इसे पहली नजर में कोई देखेगा तो उसे ये झांकियां और करतब किसी जादू से कम नहीं लगेंगे, पर इसके पीछे साइंस का हाथ है। कहीं पर आप 50 के 4 नोटों पर गाड़ियों को टिका हुआ पाएंगे, तो कहीं पर मटकों और कांच के गिलास पर ट्रैक्टर के खड़े होने की हैरतअंगेज कला देखेंगे।
इतना ही नहीं, पानी में तैरते पत्थर, हवा में लटकती साइकिल और बाइक किसी थ्रिल मूवी के सीन जैसे लगते हैं। यही सब खूबियां बीते कुछ दिनों से महोत्सव को सोशल मीडिया पर वायरल कर रही हैं, जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।