विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे...' बाल दिवस पर पढ़ें जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को याद किया जाता है।

बाल दिवस पर पढ़ें पंडित नेहरू के अनमोल विचार (Picture Courtesy: Facebook)

बाल दिवस पर पढ़ें पंडित नेहरू के अनमोल विचार (Picture Courtesy: Facebook)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 14 नवंबर की तारीख भारत में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन साल 1889 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।

पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था और वो बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। इसलिए उनकी मृत्यु के बाद उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए बाल दिवस के अवसर पर पंडित नेहरू के अनमोल विचारों के बारे में जानते हैं। 

पंडित नेहरू के अनमोल विचार

हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सुंदरता, आकर्षण और रोमांच से भरी है। अगर हम अपनी आँखें खुली रखकर तलाशें, तो हमें मिलने वाले रोमांच का कोई अंत नहीं है।


आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे। हम उनका पालन-पोषण किस तरह करते हैं, इसी से देश का भविष्य तय होगा।


बच्चे बगीचे की कलियों की तरह होते हैं, जिन्हें बहुत सावधानी और प्यार से संवारा जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और आने वाले कल के नागरिक हैं।


केवल सही शिक्षा के माध्यम से ही समाज की एक बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।


तथ्य तो तथ्य होते हैं और वे आपकी पसंद-नापसंद के कारण गायब नहीं हो जाएंगे।


शिक्षा का उद्देश्य यह था कि व्यक्ति में पूरे समुदाय की सेवा करने की इच्छा पैदा हो, और वह जो ज्ञान प्राप्त करे, उसका उपयोग न केवल अपने निजी लाभ के लिए, बल्कि जन-कल्याण के लिए भी करे।


हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सुंदरता, आकर्षण और रोमांच से भरी है। अगर हम अपनी आँखें खुली रखकर तलाशें, तो हमें मिलने वाले रोमांच का कोई अंत नहीं है।


बुराई पर लगाम न लगने पर वह बढ़ती है, और सहन की जाने वाली बुराई पूरे तंत्र को दूषित कर देती है।


आप दीवार के चित्रों को बदलकर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।


राजनीति और धर्म अब पुराने पड़ चुके हैं। अब विज्ञान और आध्यात्मिकता का समय आ गया है।


किसी नेक काम के लिए निष्ठा और कुशलता से किया गया कार्य, भले ही तुरंत पहचान में न आए, लेकिन अंततः उसका फल ज़रूर मिलता है।


आइए थोड़ा विनम्र बनें; आइए सोचें कि शायद पूरी सच्चाई हमारे ही पास न हो।


संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।


समय को बीतते वर्षों से नहीं, बल्कि इस बात से मापा जाता है कि कोई क्या करता है, क्या महसूस करता है और क्या हासिल करता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।