विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में चूहों ने जमा लिया है डेरा, तो बिना मारे इन्हें भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Published: Sat, 21 Jun 2025 05:08 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jun 2025 05:21 PM (IST)

घर में अगर चूहे घुस जाएं, तो बहुत परेशानी हो जाती है। वे खाने की चीजें, कपड़े, कागज सबकुछ कुतर ...और पढ़ें

घर से चूहे भगाने के कारगर तरीके (Picture Courtesy: Freepik)

घर से चूहे भगाने के कारगर तरीके (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आप चाहे किसी फ्लैट में रहते हों या किसी आलिशान बंगले में, लेकिन अगर आपके घर में एक भी चूहा घुस जाए, तो आतंक मच जाता है। खाने से लेकर कपड़े, बिजली के तार और कागज तक ये हर चीज कुतर देते हैं। हालांकि, इनके कारण सिर्फ चीजों को नुकसान नहीं होता बल्कि, ये बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। अगर आपके घर में भी चूहों ने डेरा डाल रखा है, तो इन्हें भगाने के लिए कुछ आसान तरीके (Home Remedies For Rats) अपनाए जा सकते हैं। आइए जानें 5 असरदार उपाय (How To Remove Rats Without Dying), जिनकी मदद से आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।  

पिपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल

पिपरमिंट ऑयल चूहों को भगाने का एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है। चूहे इसकी तेज गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते और भाग जाते हैं। कुछ रुई के टुकड़ों पर पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालकर उन जगहों पर रख दें जहां चूहे आते हैं। आप चाहें, तो इस तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल से दरवाजों, खिड़कियों और घर के दूसरे छेदों के आसपास छिड़काव कर सकते हैं। इससे भी चूहे घर में नहीं घुसेंगे।   

अमोनिया का घोल  

अमोनिया की गंध चूहों को बहुत तेज लगती है और वे इससे दूर भागते हैं। इसके लिए एक कप अमोनिया को दो कप पानी में मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल को चूहों के बिलों और आने-जाने के रास्तों पर डाल दें। इसके अलावा, इस घोल से फर्श और किचन काउंटर को पोंछा जा सकता है।  

यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर के आसपास भी तो नहीं घूम रहा सांप, इन संकेतों के दिखते ही हो जाएं सावधान

लहसुन और काली मिर्च  

लहसुन और काली मिर्च दोनों ही तीखी गंध वाले होते हैं, जो चूहों को परेशान करते हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर उसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को चूहों के बिलों और उनके आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें। इसकी गंध से चूहे दूर भाग जाएंगे।  

चूहेदानी का इस्तेमाल  

अगर चूहे ज्यादा परेशान कर रहे हैं, तो चूहेदानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बेहद कारगर तरीका है। बाजार में कई तरह की चूहेदानियां मिलती हैं, जैसे- ग्लू ट्रैप या केज ट्रैप। इन्हें चूहों के रास्ते में रखें और उन पर खाने की चीजें (जैसे- रोटी का टुकड़ा या ब्रेड) लगा दें। खाने से चूहे आकर्षित होते हैं और जाल में फंस जाएंगे। एक बार चूहा फंस जाए, तो उसे घर से दूर ले जाकर छोड़ दें। घर के बहुत पास इन्हें न छोड़ें, वरना वे फिर से घर में आ सकते हैं।

बिलों को सीमेंट या स्टील वूल से बंद करें  

चूहे अक्सर दीवारों या फर्श के छेदों से अंदर आते हैं। इन बिलों को बंद करके आप उन्हें घर में घुसने से रोक सकते हैं। सबसे पहले घर के सभी कोनों और दरारों की जांच करें। छोटे छेदों को सीमेंट भर दें।बड़े छेदों के लिए स्टील वूल का इस्तेमाल करें, क्योंकि चूहे इसे काट नहीं पाते। 

यह भी पढ़ें: मानसून आते ही बढ़ जाता है मच्छरों का आतंक, घर से दूर रखने के लिए आजमाएं ये 5 आसान टिप्स