विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काले पड़ चुके पीतल के बर्तनों में फिर से आएगी सोने जैसी चमक, रसोई की इन चीजों से करें साफ

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:00 PM (IST)

घर के स्टोर रूम में रखे पीतल के बर्तनों को इस बार बाहर निकालकर इन तरीकों से करें साफ।

पीतल के बर्तनों को साफ करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

पीतल के बर्तनों को साफ करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई घरों में पूजा-पाठ के समय में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है, पर समय के साथ इन बर्तनों का रंग फीका पड़ने लगता है। ये बर्तन इतने काले दिखने लगते हैं, जैसे कितने समय से इन्हें धोया न हो। 

अगर आप पीतल के काले पड़े बर्तनों को फिर से चमकाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। 

सिरका और आटा 

इस नुस्खे के लिए सिरके और आटे को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है। इससे सिरके की एसिडिटी को आटे से बैलेंस किया जा सकता है। अब इस पेस्ट से पीतल के बर्तनों पर लेप लगाकर अलग रख दें। इसे कम से कम 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद गर्म पानी से धो लेना है। 

नींबू और नमक

नींबू और नमक का स्क्रब पीतल के बर्तनों पर एक्सफोलिएटर की तरह काम करेगा। यह बर्तनों की सफाई का सबसे आसान और कारगर तरीका है। इसके लिए एक कटोरी में 6-7 बड़े चम्मच नमक रखें, फिर आधा कटा नींबू लेकर उसे कटोरी में डालें। जब नमक नींबू पर चिपक जाए, तब इसे बर्तनों पर गोलाकार गति में लगाना शुरू करें। फिर 15-20 मिनट गर्म पानी से बर्तनों को धो लें। 

इमली का पानी 

आपको शायद पता न हो पर इमली का पानी पीतल को अच्छे से साफ कर सकता है। इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले इमली को कुछ देर पानी में भिगोकर रख देना है, जब वो नरम हो जाए तो इसे मसलकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल को बर्तनों की सतह पर हल्के हाथ से रगड़ें और बाद में साफ पानी से धो लें। 

सिट्रिक एसिड का घोल 

बर्तनों के आकार से भी एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें पानी भर दें। ध्यान रहे कि पानी इतना होना चाहिए कि बर्तन उसमें डूब जाए। इस पानी में 1 चम्मच सिट्रिक एसिड और 1 चम्मच नमक मिलाएं। बर्तनों को इस पानी में 20 मिनट तक रखना है और उसके बाद सामान्य तरीके से साफ कर लें। 

बेकिंग सोडा और नींबू 

पीतल के बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू के मिश्रण का इस्तेमाल करें। बर्तन के आकार के हिसाब से नमक और बेकिंग सोडा बराबर मात्रा में एक कटोरी में मिला लें। इसे बर्तन खासकर दाग वाली जगह पर लगाएं और 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आखिर में गुनगुने पानी से धो लेना है, आप पाएंगे कि दाग बहुत हल्के हो चुके हैं।