विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन को चमकाने के चक्कर में न करें ये गलती, ऐसे करें स्क्रीन और बॉडी साफ

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 29 Sep 2026 07:00 AM (IST)

सिर्फ फोन की लंबी लाइफ के लिए ही नहीं, हमारी सेहत के लिए भी इसे साफ रखना उतना ही जरूरी हो जाता है।

मोबाइल फोन की सही सफाई: जर्म्स से बचाव और स्क्रीन सुरक्षा के टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

मोबाइल फोन की सही सफाई: जर्म्स से बचाव और स्क्रीन सुरक्षा के टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. फोन को साफ करने से पहले अनप्लग करें, कवर हटाना न भूलें

  2. माइक्रोफाइबर कपड़े और विशेष क्लीनिंग सॉल्यूशन का उपयोग करें

  3. कठोर केमिकल्स से बचें, ओलियोफोबिक परत को नुकसान होता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल फोन को हम अपने साथ हर जगह लेकर चलते हैं चाहे टॉयलेट हो, ऑफिस हो या फिर मार्केट, इसी वजह से हमारे फोन पर टॉयलेट शीट से भी ज्यादा जर्म्स पाए जाते हैं। अगर खाते समय या खाना पकाते समय हम अपने फोन को टच करते हैं तो ये जर्म्स हमारे शरीर में जाकर हमें बीमार कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें क्लीन रखना हमें बीमारियों से बचा सकता है। तो आइए जानते हैं इसकी सफाई का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका क्या है।

  • सबसे पहले अनप्लग करें: फोन को क्लीन करने से पहले उसे स्विच ऑफ करें और उसकी सारी एक्सेसरीज, चार्जिंग केबल या पावर बैंक वगैरह अनप्लग कर दें।
  • फोन कवर हटाएं: इसके कवर पर काफी ज्यादा गंदगी जमा हो जाती है। इसे आपको पानी और सोप से अलग से साफ करना है। इससे फोन कवर आसानी से साफ भी हो जाता है और डैमेज नहीं होता।
  • माइक्रो फाइबर क्लोथ: एक मुलायम-सा माइक्रो फाइबर क्लोथ लें और उस पर थोड़ा-सा क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे कर दें। इससे फोन साफ भी हो जाता है और डिसइंफेक्ट भी।
  • हर हिस्से को पोछें: इस सॉल्यूशन से फोन के कोने-कोने की सफाई करें, खासकर इसके किनारों पर सबसे ज्यादा गंदगी रहती है।
  • चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और बटन: ये हिस्से काफी छोटे होते हैं और इन्हें कपड़े से साफ नहीं किया जा सकता। आप कॉटन बड की मदद से इनकी सफाई कर सकते हैं।
  • अच्छी तरह सुखाएं: फोन को साफ करने के बाद एक सूखे माइक्रो फाइबर क्लोथ से अच्छी तरह सुखा लें। फोन को ऑन करने से पहले उसे एअर ड्राई करना जरूरी है।

इन चीजों से साफ न करें

  • ब्लीच
  • डिर्टेंट
  • खुरदुरा कपड़ा
  • सीधे पानी डालकर

अल्कोहल वाइप सेफ है

अगर आपके पास अल्कोहल वाइप हो, जिसमें करीब 70% आइसोप्रोपाइल अल्कोहल हो, उससे अपने फोन के सरफेस को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं।  

बैकअप रखना न भूलें

फोन की सफाई शुरू करने से पहले अपने फोन से बैकअप लेना ना भूलें। अगर सफाई के दौरान कुछ गड़बड़ हो जाए तो आपके पास सारे कॉन्टैक्ट्स, फोटो और फाइल्स का बैकअप होना जरूरी है।

फोन की ऊपरी परत ऐसे डैमेज हो जाती है

ज्यादातर स्मार्टफोन्स के ऊपर एक पतली ओलियोफोबिक लेयर होती है जोकि उसे उंगलियों के निशान या खरोंच लगने से बचाती है। अगर किसी कठोर केमिकल का इस्तेमाल किया जाए तो यह लेयर डैमेज हो सकती है और आपकी स्क्रीन पर दाग-धब्बे या खरोंच लगने का खतरा बढ़ सकता है।