विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग का करें परमानेंट जापानी इलाज, जिंदगी आसान बना देंगे ये उसूल

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:20 PM (IST)

रात में भी दिमाग के लगातार काम करने और ओवरथिंकिंग से होने वाले क्रोनिक स्ट्रेस को कम करने के लिए जापानी तरीके।

स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग कम करने के जापानी तरीके (Image Source: AI Generated)

स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग कम करने के जापानी तरीके (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रात में थक-हारकर हम तो सोने चले जाते हैं, पर यह दिमाग चौबीसों घंटे काम करता रहता है। इसमें भी व्यक्ति की ओवरथिंकिंग करने वाली आदत क्रोनिक स्ट्रेस को जन्म देती है, जिससे समय रहते छुटकारा न पाया जाए, तो यह आगे चलकर गंभीर बीमरियों का कारण बन सकता है। 

ऐसे में स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए हम यहां मेडिटेशन से थोड़ा हटकर जापानी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वाकई में बड़े असरदार हैं। 

मा 

जापानी शब्द ‘मा’ कहता है कि हर स्थिति पर प्रतिक्रिया जरूरी नहीं। यह हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा ठहरने और खालीपन को महसूस करने के लिए प्रेरित करता है। सरल शब्दों में समझें तो हर एक मेसेज और स्थिति पर अपना जवाब देने की जगह रुककर सोचने में भलाई है। 

शोगानाई

‘शोगानाई’ का मतलब है कि जो चीज या स्थिति आपके कंट्रोल के बाहर है उसे छोड़ दो। अब इससे हमें यह बिल्कुल भी नहीं समझना चाहिए कि बुरी चीजों को भी हंसकर मां लो। इसका सीधा सा मतलब है कि उस स्थिति को वैसा ही छोड़कर अपनी ग्रोथ पर फोकस करो। 

शोशिन 

‘शोशिन’ कहता है कि अपनी मूलभूत जरूरतों पर सबसे पहले नजर डालो। कुछ लोग स्ट्रेस में कुछ खाते नहीं हैं, तो कभी ठीक से नींद नहीं लेते। ऐसे में दूसरी चीजों पर ध्यान देकर अपना समय और ऊर्जा खर्च करने के बजाय शरीर की जरूरत को देखो। 

वाबी साबी 

वाबी साबी जापान का एक बहुत फेमस कान्सेप्ट है, जिसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी हैं। जहां हर कोई खुद परफेक्ट बनने, अपने लिए परफेक्ट पार्टनर तलाशने और परफेक्ट समय के इंतजार में है, वहां यह जापानी तरीका हमें कमियों में भी खूबसूरती तलाशने के लिए मजबूर करता है। 

एन्र्यो 

एन्र्यो हमें सिखाता है कि कभी-कभी लोगों को न कह देना भी सेल्फ केयर करना है। आपका यह न कई बार बहुत से तनाव और थकान से बचा सकता है। 

काइजेन  

काइजेन का मतलब है कि हमें अगले पड़ाव या चरण पर अपना सारा ध्यान लगा देना चाहिए। यह जिंदगी में लगातार चलते और बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। 

शिनरिन-योकु

शिनरिन-योकु का जापानी तरीका हमें तनाव कम करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए कहता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति को माइंडफुल रहकर अपने आसपास की चीजों को गहराई से महसूस करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- कैंसर सिर्फ तंबाकू-शराब से नहीं होता! शरीर में छिपे ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा देते हैं बीमारी का खतरा

यह भी पढ़ें- न शब्द भूलेंगे, न घबराहट होगी... 100 लोगों के सामने भी बिना डरे बोलने के लिए काम आएंगी ये टिप्स