विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘खुद को खोजना ही है जीवन का सबसे अहम काम’…पढ़ें ओशो के ऐसे ही 15 अनमोल विचार

Published: Wed, 11 Dec 2024 10:03 AM (IST)

ओशो के विचार जीवन को नया दृष्टिकोण देने का एक जरिया हैं। इनका जन्म 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में ...और पढ़ें

जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर देंगे Osho के विचार (Picture Courtesy:Instagram)
जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर देंगे Osho के विचार (Picture Courtesy:Instagram)

HighLights

  1. ओशो 20वीं सदी के अध्यात्म गुरु थे।
  2. इनका जन्म 11 दिसंबर 1931 को हुआ था।
  3. ओशो का जन्म स्थान मध्य प्रदेश है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Osho's Motivational Quotes: ओशो का नाम आपने सुना ही होगा। वे 20वीं सदी के एक प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु थे। 11 दिसंबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी (Osho's Birth Anniversary) यानी जन्मदिन मनाया जाता है। ओशो का जन्म मध्य प्रदेश के रायसेन में 1931 में हुआ था। इन्होंने दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की थी और युवावस्था से ही ध्यान और साधना में लग गए थे। ओशो के विचारों (Osho quotes on self-discovery) ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है।

आज भी लोग उनकी दी गई शिक्षा को याद करते हैं और जीवन की मुश्किलों के बीच मार्ग दर्शन पाते हैं । इनके विचार जीवन के अलग-अलग पहलुओं को छूते हैं, जैसे कि प्रेम, खुशी, आध्यात्मिकता, और समाज। उनके विचारों को अगर व्यक्ति ध्यान से पढ़े, तो उसे जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण मिल सकता है। यहां हम ओशो के कुछ विचार (Motivational quotes by Osho) बता रहे हैं, जो यकीनन आपको जीवन जीने के नजरिए को बदल कर रख देंगे।

यह भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध ओशो ने बताया कि कैसे व्यक्ति की सोच बदल सकती है उसका जीवन

ओशो के खास विचार

  1. “प्रेम और अहंकार, प्रकाश और अंधकार की तरह हैं। अगर कहीं प्रकाश है तो वहां अंधेरा नहीं रह सकता। अंधेरा तभी हो सकता है, जब प्रकाशन हो।”
  2. "अतीत को जाने दो और भविष्य के बारे में मत सोचो। वर्तमान में जियो।"
  3. "प्रेम की कोई भाषा नहीं होती है, प्रेम का फूल मौन में खिलता है। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है और प्रेम ही अनाहद नाद है।"
  4. "समाज हमेशा तुम्हें औसत बनाने की कोशिश करेगा। तुम औसत मत बनो।"
  5. "सभी धर्म सत्य की ओर इशारा करते हैं, लेकिन कोई भी धर्म सत्य नहीं है।"
  6. "ज्ञान को केवल दिमाग से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, इसे अनुभव से भी प्राप्त किया जाना चाहिए।"
  7. "मुक्ति तब होती है जब आप अपने भीतर के बच्चे को फिर से खोज लेते हैं।"
  8. “जब तुम गुस्से में होते हो, तब तुम्हारे भीतर अहंकार रहता है। जब भी तुम्हारे मन में प्रेम होता है, तब वहां अहंकार नहीं रहता है।”
  9. “जहां प्रेम नहीं है, वहां अहंकार हो सकता है। इसके विपरीत अगर अहंकार खत्म हो जाए तो हमें हर दिशा से प्रेम मिलने लगता है।”
  10. "कोई आदमी चाहे लाखों चीजें जान ले, चाहे वह पूरे संसार को जान ले, मगर वह खुद को नहीं जानता है तो वह अज्ञानी है।"
  11. "जीवन कोई त्रासदी नहीं है; ये एक हास्य है।"
  12. "ज्ञान को केवल दिमाग से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, इसे अनुभव से भी प्राप्त किया जाना चाहिए।"
  13. "जीवन में विश्वास करना है, तो पहले खुद पर विश्वास करो।"
  14. "जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम है - खुद को खोजना।"
  15. "जिसे तुम प्यार से बुलाओ, वो तुम्हारे पास आएगा।"

यह भी पढ़ें: चिंतन धरोहर: संघर्ष से आती है जीवंतता, पढ़िए ओशो के विचार