Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Miss World 2024: काफी रोमांचक है मिस इंडिया वर्ल्ड Sini Shetty का सफर, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

    भारत में करीब 28 साल बाद 71वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित हुआ है। इस प्रतियोगिता का फाइनल 9 मार्च को शाम साढ़े सात बजे से होने वाला है। सिनी शेट्टी ने 2022 में मिस इंडिया का खिताब जीता था जिसके बाद इस साल वे मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। इस मौके पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sat, 09 Mar 2024 11:48 AM (IST)
    Hero Image
    मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी के जीवन की रोचक बातें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का फाइनल हमारे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण इवेंट है। भारत करीब 28 साल बात मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। फाइनल्स में हिस्सा लेने के लिए अन्य देशों की प्रतिभागी भी भारत पहुंच चुकी हैं। 9 मार्च को उसका फाइनल है, जिसमें भारत को सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं, जो फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं, कि क्या मानुषी छिल्लर के बाद भारत की तरफ से अगली मिस वर्ल्ड सिनी शेट्टी बन पाएंगी। हाल ही में, सोशल मीडिया पर इनका भरतनाट्यम करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग तो यह भी कह रहें हैं कि सिनी ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्श-ए-कदम पर चलती नजर आ रही हैं।

    ऐश्वर्या राय को दिया ट्रिब्यूट

    दरअसल, सिनी ने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री को ट्रिब्यूट देते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर परफॉर्म किया था। लोगों को सिनी से काफी उम्मीद है कि इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब भारत जीतेगा। इस मौके पर आइए जानते हैं सिनी शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

    Miss World 2024

    यह भी पढ़ें: 5 साहसी भारतीय महिलाएं, जिन्होंने तोड़ी पुरुषवादी सोच की दीवार

    फाइनेंस में डिग्री ले चुकी हैं

    सिनी शेट्टी का परिवार कर्नाटक से है, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ। सिनी का ननिहाल रॉयल परिवार से ताल्लुक रखता है और उनके दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे। सिनी में इन दोनों परिवारों के गुण देखने को मिलते हैं। उनमें रॉयल नजाकत के साथ-साथ बेबाक तरीके से अपने विचार रखने का हुनर भी है। इनके पास फाइनेंस और अकाउंटेंसी में स्नातक डिग्री है और 21 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने से पहले, वे चार्टर्ड फाइनेंस अकाउंटेंसी का कोर्स कर रही थीं।

    Miss World 2024

    14 साल की उम्र में आरंगेत्रम लिया

    इसके साथ ही सिनी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इन्होंने 14 साल की उम्र में आरंगेत्रम प्राप्त किया था। उनकी डांसिंग स्किल्स का पता तो आपको सोशल मीडिया पर इनके वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर लग ही गया होगा। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इन्होंने भरतनाट्यम और बॉलीबुड का ऐसा तड़का लगाया कि लोग इनके दिवाने हो गए हैं।

    टीचर ने पहचानी थी प्रतिभा

    सिनी को डांस करना बेहद पसंद है। कोविड-19 के समय उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करना शुरू किए, जिन्हें लोगों से खूब सराहना मिली। उनके मिस इंडिया के सफर में उनकी डांस टीचर से जुड़ा एक बेहद अनोखा किस्सा है। 16 साल की उम्र में एक नए डांस फॉर्म को सीखने के लिए जब वे पहली बार क्लास में पहुंची, तो उनकी टीचर ने कहा लो आ गई हमारी मिस इंडिया। इसके बाद 2022 में सिनी ने मिस इंडिया का खिताब जीता, जिस पर उनकी टीचर को बहुत गर्व हुआ।

    Miss World 2024

    प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं प्रेरणा

    सिनी पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उनका कहना है कि वो उनसे खुदको जोड़कर देख पाती हैं। उन्होंने कहा कि वो भी प्रियंका चोपड़ा की तरह अपने विचारों को खुलकर लोगों के सामने रखने से नहीं डरतीं। सिनी शेट्टी पर पूरे भारत की उम्मीदें टिकी हैं कि 2017 के बाद भारत को फिर से मिस वर्ल्ड का खिताब मिल सकता है।

    Miss World 2024

    यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स और महिलाओं को जीवन जीने की कला सिखाते हैं Sudha Murty के ये 5 मोटिवेशनल कोट्स

    Picture Courtesy: Instagram