विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलेनियल्स का फेवरेट 'LOL' Gen-Z के लिए है क्रिंज, चैटिंग में इन नए शब्दों ने ले ली है इसकी जगह

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:41 AM (IST)

जेन-जी, मिलेनियल्स के पसंदीदा 'LOL' को क्रिंज मानती है और इसे टेक्स्टिंग की दुनिया से बाहर कर दिया है। इसकी जगह अब नए शब्द आ चुके हैं।

रट लीजिए जेन-जी की ये नई भाषा (AI Generated Image)

रट लीजिए जेन-जी की ये नई भाषा (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेन-जी के बातचीत करने का तरीका मिलेनियल्स से काफी अलग है। जो शब्द मिलेनियल्स के लिए कूल हुआ करते थे, उन्हें जेन-जी क्रिंज मानती है। इन्हीं में मिलेनियल्स का सबसे फेवरेट एक्रोनिम LOL (लाफिंग आउट लाउड) भी शामिल है। 

जी हां, जेन-जी ने LOL को टेक्सटिंग की दुनिया से कैंसल कर दिया है। इस शब्द को ये जेनरेशन पैसिव एग्रेसिव मानती है। यानी अगर आप उन्हें टेक्सट में LOL लिखकर भेजेंगे, तो वो मान लेंगे कि आप उनका मजाक उड़ा रहे हैं, बेमन से बात खत्म करना चाहते हैं या आप फेक हैं। इसलिए जेन-जी से बात करते समय अब LOL का इस्तेमाल करने की जगह, उनके बनाए गए नए शब्दों का इस्तेमाल करें। आइए जानें जेन-जी ने LOL को किन शब्दों से रिप्लेस कर दिया है।   

LOL हुआ कैंसिल

दरअसल, जेन-जी एक ऐसी जेनरेशन है, जो काफी ईमानदारी और सटीकता चाहती है। उन्हें ये दिखाने में कोई दिलचस्पी नहीं है कि वो जोर-जोर से हंस रहे हैं, बल्कि वो ये बताना चाहते हैं कि टेक्स्ट पर उनका असल रिएक्शन क्या है। इसलिए LOL को इस जेनरेशन ने कैंसिल कर दिया है, क्योंकि आप भी सहमत होंगे कि ज्यादातर मामलों में LOL का इस्तेमाल फेक ही होता है। 

LOL की जगह आए नए शब्द

  • LAL (लाफ्ड ए लिटिल)- इसका इस्तेमाल तब होता है जब कोई जोक या बात इतनी फनी न हो कि आप ठहाके मारकर हंसे। इसे पढ़कर आपके चेहरे पर बस थोड़ी मुस्कान आई है। 
  • LIMH (लाफ्ड इंसाइड माई हेड)- इसका इस्तेमाल तब करें, जब कोई जोक आपको फनी तो लगा, लेकिन आपके चेहरे पर हंसी नहीं आई। 
  • ACOOMN (एयर केम आउट ऑफ माई नोज)- यानी किसी मैसेज को पढ़कर आप मुंह दबाकर ऐसे हंसे हैं कि आपकी नाक से हवा बाहर निकली है। 
  • SC (सेंसिबल चकल)- यानी किसी टेक्स्ट पर आपको बहुत कंट्रोल की हुई हंसी आई है। आप हंस-हंसकर बिल्कुल लोट-पोट ही नहीं हो गए हैं।
  • LB (लाफिंग बाय ऑब्लिगेशन)- ये ऐसी स्थिति के लिए इस्तेमाल होता है, जब कोई बात फनी नहीं लगती है, लेकिन सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए हंसना पड़े, जैसे अपने बॉस के अनफनी जोक पर। 
  • LSIDC (लाफिंग सो आई डोन्ट क्राई)- जब कोई ऐसी अजीब सी स्थिति हो या बात हो, जिसमें या तो रो सकते हैं या हंस सकते हैं, तो आपने हंसने का रास्ता चुना है। 
  • DBIASW (डिप्रेस्ड बट इन ए सिली वे)- यानी कोई ऐसा मैसेज है, जिसे पढ़कर आप सचमुच डिप्रेस्ड नहीं हुए हैं, लेकिन बात ही ऐसी थी कि हल्का दुख महसूस हुआ, लेकिन बात मजाकिया भी थी।  
  • HBAT (हैंगिंग बाय ए थ्रेड)- ये एक्रोनिम बताता है कि आप बहुत स्ट्रेस में है और खुद को बस जैसे-तैसे संभाले हुए हैं और कोई छोटी सी बात भी आपके मेल्ट डाउन का कारण बन सकता है। 
  • BTUIT (ब्रिंगिंग दिस अप इन थेरेपी)- इसका मतलब है कि कोई बात इतनी अजीब या गहरी लगी है कि आप उसे अपने थेरेपी सेशन में डिसकस करना चाहेंगे। 
  • TJNW (दैट जोक नीड्स वर्क)- इसका मतलब है कि सामने वाले ने जोक करने की कोशिश की, लेकिन वो ठीक से लैंड नहीं हो सका। यानी उस जोक को फनी बनाने के लिए उस पर काम करने की जरूरत है। 
  • WTHS (वॉट द हेल, श्योर)- इसका मतलब है कि आप किसी बात के लिए सहमति दे रहे हैं। 
  • LUT (लेट्स अनपैक दैट)- यानी आपने कोई ऐसा मैसेज पढ़ा, जिसके लिए आपको लगा कि ये काफी गहरी बात है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। 
  • AYF (आर यू फ्लर्टिंग)- यानी सामने वाले ने कोई ऐसा मैसेज भेजा है, जिसे पढ़कर आपको लग रहा है कि वह आपसे फ्लर्ट कर रहा है। इसे थोड़ा शरारती और मजाकिया अंदाज में कहा जाता है। 
  • CIAWW (कैकलिंग इन ए विचि वे)- इसका मतलब है कि कोई मैसेज बहुत फनी है, लेकिन थोड़ा अनहिंज्ड भी है। इसलिए आप कह रहे हैं कि आप चुड़ैल की तरह ईविल लाफ दे रहे हैं। 
  • IST (आई एम स्क्रीनशॉटिंग दिस)- यानी कोई मैसेज इतना मजाकिया या अजीब है कि आप बाद के लिए इसका स्क्रीनशॉट लेना जरूरी समझते हैं।