अब से न फेंकें फलों और सब्जियों के छिलके! स्किनकेयर से लेकर ओरल हेल्थ तक, ऐसे उठाएं इनका पूरा फायदा
ऐसे कई तरीके हैं जो फलों और सब्जियों के छिलकों को भी यूजफुल बना सकते हैं।

फलों और सब्जियों के छिलके इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फल और सब्जियां सेहत के लिए हेल्दी होती हैं तो वहीं इसके छिलके भी सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ ही कई कामों में इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। हां, वो बात अलग है कि बिना जानकारी के हम इन्हें जाने-अनजाने में फेंक दिया करते थे। आइए जान लेते हैं कैसे फलों और सब्जियों के छिलकों को स्मार्ट तरीके से यूज किया जा सकता है।
फलों और सब्जियों के छिलके इस्तेमाल करने के तरीके
ऐसे कई तरीके हैं जो फलों और सब्जियों के छिलकों को भी यूजफुल बना सकते हैं, इनमें स्किनकेयर से लेकर ओरल हेल्थ को फायदे पहुंचाने जैसे 5 तरीके शामिल हैं:
स्किनकेयर में इस्तेमाल
आलू में विटामिन सी और एंजाइम अच्छी खासी मात्रा में होते हैं, जिन्हें स्किनकेयर में इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू का रस डार्क सर्कल कम करने में बड़ा फायदेमंद है। इसके लिए छिलकों को आंखों के ऊपर 15-20 मिनट तक रखें और फिर सादे पानी से धो लें।
पौधों की जैविक खाद
केले, संतरे और आलू के छिलकों को पानी में 3-4 दिन तक भिगोकर रख लें। इसके बाद सादा पानी मिलाकर इन्हें पौधों में डालें। यह पानी पौधों के लिए जैविक खाद की तरह काम करेगा।
सफाई के काम में यूज करें
खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू या मौसमी के छिलकों पर थोड़ा सा नमक या बेकिंग सोडा लगाकर बर्तनों ओर रगड़ें। इससे जिद्दी बर्तन एकदम साफ हो जाएंगे। इसके अलावा, माइक्रोवेव की बदबू दूर करने के लिए इन छिलकों को एक कटोरी में पानी के साथ डालें। फिर इसे माइक्रोवेव में गर्म करें, इस तरीके से दुर्गंध गायब हो जाएगी।
छिलकों की सब्जी
कच्चे केले और लौकी के छिलकों से स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले छिलकों को नमक के पानी में उबाला जाता है और इसके बाद सब्जी के प्रोसेस को फॉलो किया जाता है। ये छिलके भी फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
ओरल हेल्थ में इस्तेमाल करें
अनार के छिलके एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जिनसे ओरल हेल्थ को ठीक रखा जा सकता है। मसूड़ों की सूजन, कैविटी और सांस की बदबू को इसकी मदद से दूर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अनार के छिलकों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर बना लें। फिर इसे गुनगुने पानी में मिलाकर इससे कुल्ला करना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।