विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफेद बालों को नेचुरली काला और जड़ों को मजबूत बनाएगी 'चाय की पत्ती', जानें इस्तेमाल का सही तरीका

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Tue, 23 Jun 2026 07:00 AM (IST)

बालों को मजबूत बनाने के लिए चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद है चायपत्ती का पानी (AI Generated Image)

बालों के लिए फायदेमंद है चायपत्ती का पानी (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काले, लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी का सपना होते हैं, लेकिन केमिकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल अक्सर रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में एक आसान, सस्ता और पूरी तरह देसी उपाय आपकी हेयर केयर रूटीन को बदल सकता है।

हम बात कर रहे हैं चाय की पत्ती से बना नेचुरल हेयर वॉश की। यह न सिर्फ बालों का रंग नेचुरली काला दिखाता है, बल्कि जड़ों को मजबूत बनाकर बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। आइए जानें इसके फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका। 

चाय की पत्ती हेयर वॉश क्यों फायदेमंद है?

  • नेचुरल कलर बूस्टर- चाय में मौजूद टैनिन्स बालों को हल्का डार्क टोन देते हैं, जिससे सफेद बाल छिप जाते हैं और बाल नेचुरली काले व शाइनी दिखते हैं।
  • बालों की जड़ों को मजबूती- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर जड़ों को मजबूत बनाता है और बाल झड़ना कम करता है
  • बालों की ग्रोथ बढ़ाए- कैफीन बालों की ग्रोथ को स्टिम्युलेट करता है, जिससे बाल तेजी से लंबे होते हैं।
  • स्कैल्प को साफ रखता है- चाय का पानी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला होता है, जो डैंड्रफ और इन्फेक्शन को कम करके स्कैल्प को हेल्दी बनाता है।
  • नेचुरल कंडीशनर- यह बालों में नेचुरल शाइन और स्मूदनेस लाता है, जिससे बाल कम उलझते हैं और फ्रिज भी कम होता है।

चाय की पत्ती से हेयर वॉश बनाने का तरीका

  • बेसिक चाय हेयर वॉश- दो बड़े चम्मच चाय की पत्ती को दो कप पानी में 5 से 7 मिनट तक पानी में उबालें और गैस बंद कर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। छानकर एक बोतल में भर लें। बाल धोने के बाद इसे आखिरी रिंस के रूप में डालें। 5 मिनट स्कैल्प पर रहने दें, बालों को पोंछ लें।
  • चाय और नींबू हेयर वॉश- शैंपू के बाद कप चाय का पानी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों पर डालें और बालों को सूखने दें। नींबू एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है, डैंड्रफ कम करता है और बालों को शाइनी बनाता है।
  • चाय और मेथी हेयर वॉश- एक चम्मच मेथी जिसे रातभर भिगोकर सुबह पानी में उबालें और छानकर इसमें एक कप चाय का पानी मिलाएं। इसे शैम्पू के बाद बालों पर डालें और बालों को सूखने दें। मेथी बाल टूटना रोकती है, जड़ों को पोषण देती है और ग्रोथ तेज करती है।

चाय हेयर वॉश इस्तेमाल करने के टिप्स

  • इस हेयर वॉश का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
  • ताजा बना हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
  • बहुत ज्यादा हल्के बालों पर रोज इस्तेमाल न करें, वरना रंग गहरा लगने लगेगा।
  • हमेशा स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें।