विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डैंड्रफ से हैं परेशान? नॉर्मल शैंपू को बनाएं एंटी-डैंड्रफ शैंपू, ये रहे 4 सबसे आसान और असरदार तरीके

Published: Fri, 12 Jun 2026 07:30 PM (IST)

अगर लंबे समय तक डैंड्रफ का इलाज न किया जाए तो इससे बाल भी टूटने लगते हैं।

रेगुलर शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने का नुस्खा (Image Source: AI Generated)

रेगुलर शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने का नुस्खा (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. नियमित शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने के चार आसान तरीके

  2. ग्लिसरीन, कैस्टर ऑयल, टी ट्री ऑयल से डैंड्रफ का इलाज

  3. बेकिंग सोडा और एलोवेरा जेल भी हैं डैंड्रफ में सहायक

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाहर बढ़ता प्रदूषण और बिजी शेड्यूल हमें बालों की देखभाल ठीक से नहीं करने देता, जिसकी वजह से एक कॉमन समस्या निकलकर सामने आती है डैंड्रफ। अगर लंबे समय तक डैंड्रफ का इलाज न किया जाए तो इससे बाल भी टूटने लगते हैं, और कई लोगों में गंजेपन तक जैसी परेशानी देखने को मिल सकती है। अगर आप भी आसान घरेलू तरीके से डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने का DIY हैक बताया जा रहा है। 

रेगुलर शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने का नुस्खा

यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करके रेगुलर शैंपू को एंटी डैंड्रफ शैंपू में बदला जा सकता है: 

  1. रेगुलर शैंपू में ग्लिसरीन और कैस्टर ऑयल मिलाएं 

  • सबसे पहले एक कटोरी में उतना शैंपू लें, जितने से हेयर वॉश करते हैं। 

  • अब उसमें एक छोटे चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करें। 

  • इसके बाद एक चम्मच ग्लिसरीन भी इसमें मिलाएं। 

  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है। 

  • आपका DIY एंटी-डैंड्रफ शैंपू तैयार है। 

इस्तेमाल कैसे करें? 

बालों को गीला करें और तैयार किए गए शैंपू को पूरी स्कैल्प में अच्छे से लगाएं। इसे लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब टाइम पूरा हो जाए तो हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। 

  1. रेगुलर शैंपू में टी ट्री ऑयल मिलाएं 

  • टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। 

  • अपने रेगुलर शैंपू में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिक्स करें। 

  • अगर पूरे शैंपू को को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाना है तो 14-15 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिक्स कर लें। 

  • टी ट्री ऑयल एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल के लिए तैयार है। 

कैसे इस्तेमाल करें? 

शैंपू को अच्छे से स्कैल्प में अप्लाई करें और लगाने के 15 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। 

  1. रेगुलर शैंपू में बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडा में रेगुलर शैंपू मिक्स करके लगाने से यह स्कैल्प को गहराई से क्लीन करने में मदद करता है। 

  • रेगुलर शैंपू में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। 

  • चाहें तो बगैर शैंपू के बेकिंग सोडा सीधे स्कैल्प में अप्लाई कर सकते हैं। 

कैसे इस्तेमाल करें? 

शैंपू को स्कैल्प के हर हिस्से में लगाएं और 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। 

  1. रेगुलर शैंपू में एलोवेरा जेल  

  • अगर सिर में डैंड्रफ के साथ ही खुजली ज्यादा बढ़ गई है तो एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को आराम देने का काम करता है। 

  • रेगुलर शैंपू में दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। एलोवेरा जेल वाला एंटी-डैंड्रफ शैंपू तैयार है। 

कैसे इस्तेमाल करें? 

इस मिक्स्चर को स्कैल्प में मसाज करते हुए लगाएं ताकि खुजली को कम किया जा सके। फिर 10 मिनट पूरे होने के बाद बाल धो लें। 

यह भी पढ़ें- गर्मी में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे? एक्सपर्ट का बताया ये सीक्रेट ट्रीटमेंट लौटाएगा बालों की जान

यह भी पढ़ें- लगातार झड़ रहे हैं बाल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हेयर केयर से जुड़ी ये 4 आम गलतियां