विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे? एक्सपर्ट का बताया ये सीक्रेट ट्रीटमेंट लौटाएगा बालों की जान

Published: Fri, 24 Apr 2026 07:00 PM (IST)

गर्मी में धूल, पसीना और उमस से बाल अपनी नमी खोकर रूखे और बेजान हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ...और पढ़ें

गर्मी में रूखे और बेजान बालों के लिए एक्सपर्ट के बताए खास ट्रीटमेंट और देखभाल के तरीके (Picture Credit- AI Generated)

गर्मी में रूखे और बेजान बालों के लिए एक्सपर्ट के बताए खास ट्रीटमेंट और देखभाल के तरीके (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. गर्मी में बाल नमी खोकर रूखे और उलझे हो जाते हैं

  2. केराटिन, बोटॉक्स, डीप हाइड्रेशन जैसे ट्रीटमेंट प्रभावी हैं

  3. सल्फेट-मुक्त शैम्पू और सिल्क तकिया इस्तेमाल करने की सलाह

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में धूल, मिट्टी, पसीना और उमस की वजह से बाल अपनी नमी खोने लगते हैं, नतीजा बालों का झड़ना, रुखापन, उलझन बढ़ने लगती है। ऐसे में मुलामय और साइनी बाल हर किसी का सपना ही बनकर रह जाता है। गर्मियां शुरू होते ही प्रकृति बालों से उसकी नमी छीनने लगती है और बालों में तेल का उत्पादन कम होने लगता है।

हम अक्सर बालों की नमी और शाइन वापस लाने के लिए साधारण-सा हेयर स्पा ले लेते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में केवल इससे काम नहीं चलेगा। आपको डीप माइश्चराइजर या कंडिशनिंग चाहिए होगी। इसके लिए कैरेटिन, डीप हाइड्रेशन , बोटोक्स आदि जैसे ट्रीटमेंट लेने होंगे। इससे बालों की जान वापस लौट आती है। हालांकि किसी भी तरह का ट्रीटमेंट बालों के टेक्सचर और समस्या को देखकर ही दिया जाता है।

कैरेटिन

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कैरेटिन किया जाता है। इस ट्रीटमेंट से बाल स्ट्रेट और शाइनी होते हैं। कैरेटिन को बालों का प्रोटीन कहा जाता है। इस ट्रीटमेंट को एक बार करवा लेने के बाद छह महीने तक बालों की चमक बनी रहती है और बाल अंदर से मजबूत होते हैं।

हेयर बोटॉक्स

यह एक डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट है जो बालों को पोषण कर उन्हें घना और स्वस्थ बनाता है। यह फ्रिजीनेस कम करने के लिए भी जाना जाता है। यह बालों को सुलझा हुआ रखने में मदद करता है।

ओलाप्लेक्स

अगर आपके बाल कलरिंग या हीट स्टाइलिंग से खराब हो गए हैं, दो मुंहे होने लगे हैं, तो इस ट्रीटमेंट से टूटे हुए बान्ड्स को रिपेयर कर बालों को मजबूत बनाया जाता है।

दीर्घकालिक नमी या डीप हाइड्रेशन

ड्राई बालों के लिए सैलून में इंटेंसिव हाइड्रेटिंग मास्क लगवाएं, जो बालों को जड़ों से पोषण देता है और बालों की नमी वापस आ जाती है।


हेयर एक्सपर्ट वीरेंदर वर्मा के मुताबिक गर्मी में बालों की देखभाल करने के लिए बीच-बीच में सैलून बेस्ड ट्रीटमेंट लेना जरूरी होता है।  इस मौसम में बाल 'स्पान्ज' की तरह हवा से नमी सोखकर फूल जाते हैं और यही फ्रिजी बाल उलझे से लगने लगते हैं। ऐसे में डीप हाइड्रेशन, माइस्चर थेरेपी बहुत कारगर है, जो बालों को अंदर से माइस्चर देकर नमी वापस लाती है।

इसके अलावा नैनोप्लास्टिया नाम से एक हेयर ट्रीटमेंट होता है, यह थोड़ा महंगा है लेकिन इसके नतीजे बहुत बेहतरीन हैं। इसमें बालों का टेक्सचर बदलता है लेकिन टूटे बाल एकदम से खत्म हो जाते हैं और बालों की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है। इसके साथ आप बीच-बीच में घर पर भी प्राकृतिक मास्क बनाकर बालों में लगा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सल्फेट-मुक्त और माइस्चराइजिंग शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।
  • कंडीशनर को केवल बालों की लंबाई (सिरों) पर लगाएं, जड़ों में नहीं।
  • हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का प्रयोग कम करें।
  • रेशम या सिल्क के तकिए के कवर का उपयोग करें, इससे बाल कम उलझते हैं।
  • गीले बालों में चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- सल्फेट-फ्री शैम्पू पर स्विच करने की सोच रहे हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया बालों पर क्या होगा असर