विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ चेहरे की ही नहीं, गर्मियों में स्कैल्प की देखभाल भी है जरूरी; अपनाएं ये 8 टिप्स

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Mon, 02 Mar 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

गर्मी के मौसम में स्कैल्प की देखभाल करना काफी जरूरी है, ताकि खुजली और हेयर फॉल से बचा जा सके।

कैसे रखें अपने स्कैल्प को हेल्दी? (Picture Courtesy: Freepik)

कैसे रखें अपने स्कैल्प को हेल्दी? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम अब जा चुका है और मौसम गर्म होना शुरू हो चुका है। ऐसे में तेज धूप के कारण पसीना और धूल-मिट्टी न सिर्फ त्वचा, बल्कि सिर की स्कैल्प को भी प्रभावित करते हैं।

स्कैल्प में पसीना जमने से खुजली, डैंड्रफ, फंगल इन्फेक्शन, बालों का झड़ना और बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सिर्फ चेहरे की नहीं, बल्कि सिर और स्कैल्प की देखभाल भी उतनी ही जरूरी हो जाती है। यहां बताए गए कुछ असरदार उपायों को अपनाकर आप अपनी स्कैल्प को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। 

स्कैल्प की सही देखभाल कैसे करें?

  • नियमित सफाई है बेहद जरूरी- गर्मियों में स्कैल्प पर पसीना और गंदगी जल्दी जमती है, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू से बाल धोएं, ताकि स्कैल्प पर जमा गंदगी साफ हो जाए।
Hair Wash
(Picture Courtesy: Freepik)
  • ठंडे या गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल- गर्म पानी स्कैल्प की नमी छीनकर उसे रूखा बना सकता है। बाल धोने के लिए हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें जिससे स्कैल्प को ठंडक और राहत मिले।
  • हफ्ते में एक बार तेल मालिश करें- नारियल, बादाम या नीम तेल से हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, उसे हाइड्रेट करता है और इन्फेक्शन से बचाता है।
  • स्कैल्प कूलिंग हेयर मास्क लगाएं- एलोवेरा, दही और नीम पाउडर से बना हेयर मास्क स्कैल्प को ठंडक देता है, सूजन और खुजली से राहत दिलाता है। यह प्राकृतिक तरीका गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है।
Hair Mask
(Picture Courtesy: Freepik)
  • स्कार्फ का इस्तेमाल- तेज धूप के कारण स्कैल्प को नुकसान हो सकता है। इसलिए धूप में बाहर निकलते समय स्कार्फ, हैट या दुपट्टे से सिर जरूर ढकें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें- पानी की कमी से स्कैल्प रूखा और डिहाइड्रेट हो सकता है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं, नारियल पानी, नींबू पानी जैसे ड्रिंक्स भी शामिल करें।
  • केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें- गर्मी में हेयर जेल, स्प्रे या हेवी सीरम का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि ये स्कैल्प के पोर्स को बंद कर सकते हैं और बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • पोषक तत्वों से भरपूर फूड लें- विटामिन-ए, ई, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार जैसे पालक, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और ताजे फल स्कैल्प को अंदर से पोषण देते हैं।

इन आसान, लेकिन असरदार तरीकों को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने स्कैल्प को हेल्दी, ठंडा और इन्फेक्शन फ्री बनाए रख सकते हैं, जिससे बालों की खूबसूरती और मजबूती बरकरार रहती है।