विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किताब खोलते ही भटकने लगता है ध्यान? पढ़ाई में 100% फोकस वापस लाने के लिए आज ही अपनाएं ये आदतें

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 25 Jul 2026 07:30 AM (IST)

आज की चुनौतियों से भरी दुनिया में छात्रों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ रहा है, जिससे फोकस बनाए रखना मुश्किल होता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में छात्रों पर पढ़ाई का प्रेशर लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे समय तक ऑनलाइन क्लास, लगातार स्क्रीन देखना, देर रात तक जागना अक्सर छात्रों को मेंटली थका देता है। इसका सीधा असर उनकी एकाग्रता, याददाश्त और प्रदर्शन पर पड़ता है। 

कई बार छात्र चाहकर भी किताब पर ध्यान नहीं लगा पाते और मन बार-बार भटकने लगता है। ऐसे में जरूरत है सही रणनीति और सही आदतों की, जिससे दिमाग को नई एनर्जी मिले और पढ़ाई में दोबारा रुचि बने। आइए जानते हैं पढ़ाई में फोकस बढ़ाने के कुछ टिप्स।

कैसे बढ़ाएं पढ़ाई में फोकस?

  • दिन की शुरुआत प्लानिंग से करें- सुबह उठते ही दिनभर की पढ़ाई की प्लानिंग बना लें। कौन सा विषय कब पढ़ना है, यह तय करने से दिमाग कन्फ्यूजन से बचता है और काम तेजी से होता है।
  • मुश्किल विषय फ्रेश माइंड में पढ़ें- जब दिमाग फ्रेश हो, तब मैथ्स, साइंस जैसे मुश्किल विषय पढ़ें। इससे समझ बेहतर होती है और थकान भी कम महसूस होती है।
  • पढ़ाई के दौरान फोन से दूरी बनाए रखें- मोबाइल नोटिफिकेशन ध्यान भटकाने का सबसे बड़ा कारण हैं। पढ़ाई के समय फोन को साइलेंट करके दूर रखें जिससे फोकस बना रहे।
  • आंखों और दिमाग को आराम दें- हर 40-45 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक लें। आंखें बंद करें, गहरी सांस लें या थोड़ी वॉक करें, इससे एनर्जी वापस आती है।
  • संतुलित खान-पान और पानी जरूरी- भूखे पेट या डिहाइड्रेशन में पढ़ाई करने से सुस्ती आती है। फल, नट्स, हरी सब्जियां और भरपूर पानी दिमाग को एक्टिव रखते हैं।
  • एक्टिव स्टडी टेक्निक अपनाएं- सिर्फ पढ़ने की बजाय नोट्स बनाएं, डायग्राम बनाएं, खुद से सवाल पूछें और रिवीजन करें। इससे याददाश्त मजबूत होती है।
  • हल्की एक्सरसाइज और योग करें- रोज 15-20 मिनट की एक्सरसाइज या प्राणायाम स्ट्रेस कम करता है और दिमाग को फ्रेश रखता है।
  • पढ़ाई की जगह को साफ और शांत रखें- अव्यवस्थित टेबल या शोरगुल वाले माहौल में ध्यान नहीं लगता इसलिए साफ-सुथरी और रोशनी वाली जगह चुनें।
  • सोच को पॉजिटिव रखें- खुद पर विश्वास रखें और नेगेटिव सोच से दूर रहें। छोटे लक्ष्य पूरे होने पर खुद को शाबाशी दें।
  • पूरी नींद लें- कम नींद लेने से याद रखने की क्षमता कमजोर होती है। इसलिए रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है।