विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली घर की सफाई के चक्कर में फ्रिज साफ करना न भूलें, इन टिप्स से मिनटों में दूर होगी गंदगी और बदबू

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:02 PM (IST)

दीवाली के अलावा भी हर महीने फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है ताकि उसमें रखी चीजें सुरक्षित रहें।

फ्रिज को साफ करने का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

फ्रिज को साफ करने का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से पहले हम पूरे घर की सफाई अच्छे से करते हैं, पर एक बहुत जरूरी चीज ठीक से साफ करना भूल जाते हैं और वो है फ्रिज। इसे साफ करने का भी एक तरीका है, ताकि गंदगी, बैक्टीरिया और बदबू की वजह से उसमें रखी बाकी खाने-पीने चीजें प्रभावित न हों। 

ऐसे में आइए आपको बताते हैं फ्रिज को साफ करने के लिए कौन से तरीके ज्यादा सही हैं: 

सफाई करने से पहले फ्रिज खाली करें 

कुछ लोग फ्रिज से सामान बाहर निकाले बिना ही थोड़ी बहुत सफाई कर लेते हैं, जबकि सफाई के लिए उसे पूरा खाली करना जरूरी है। इस दौरान यह भी चेक करते रहें कि कौन सी चीजें एक्सपायर हैं और कौन सी खाने लायक। 

फ्रिज की बर्फ निकल जाने दें 

फ्रिज को साफ करने से पहले उसकी सारी बर्फ पिघल जाने दें, इसके लिए प्लग निकालकर छोड़ दें। इस बात का ध्यान रखें कि बर्फ हटाने के लिए किसी पैनी चीज का इस्तेमाल नहीं करना है। 

रैक और ड्रॉअर निकालकर अलग क्लीन करें 

आप फ्रिज के रैक और ड्रॉअर निकालकर गुनगुने पानी में लिक्विड डिशवॉश और स्पंज की मदद से अच्छे से क्लीन कर लें। अगर खाने के दाग ज्यादा जिद्दी हैं, तो उसे बेकिंग सोडा की मदद से आसानी से हटाया जा सकता है। 

बेकिंग सोडा का घोल बनाएं 

1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार कर लें। यह फ्रिज में लगे जिद्दी दाग और बदबू को दूर करने में मदद करेगा। इसके बाद सूती कपड़े को पानी में डुबोकर फ्रिज के अंदर सफाई करें। इससे फ्रिज की अलमारियों और दीवारों को अच्छे से साफ करें। फिर सूखे कपड़े से अच्छे से पोंछ लें। 

ब्लीच भी आ सकती है काम 

दाग अगर बेकिंग सोडा से न छूटें तो ब्लीच का इस्तेमाल करें। 1 लीटर पानी में 3 छोटे चम्मच ब्लीच मिक्स करके घोल बनाएं और उससे फ्रिज की क्लीनिंग करें। 

सिरके से दूर करें बदबू 

इसके लिए घोल तैयार नहीं करना, बल्कि एक कप सिरके को भरकर बस फ्रिज में रख देना है। आप पाएंगे कि 2-3 घंटे में ही दुर्गंध दूर हो गई है। 

किन बातों का रखें ध्यान? 

  • हर 15 दिन या महीने में एक बार में फ्रिज को जरूर साफ करना चाहिए। 

  • खाने को ढककर रखें और हो सके तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। 

  • आप एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से भी फूड्स को ढक सकते हैं।