विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘बिन बालम ना कदर लुगाई के..’ ठेठ हरियाणवी गीत में बहू सास-पति को सुनाती है खूब खरी-खोटी, तंज कसते हैं बोल

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:30 PM (IST)

हरियाणवी लोकगीत 'बिन बालम ना कदर लुगाई के' बेबाक अंदाज और तीखे कटाक्ष के लिए इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है।

‘बिन बालम ना कदर लुगाई के' हरियाणवी लोकगीत में बहु कहती है मन की बात (Image Source: AI Generated)

‘बिन बालम ना कदर लुगाई के' हरियाणवी लोकगीत में बहु कहती है मन की बात (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई हरियाणवी भाषा में बात करता है, तो उसका बेबाक, जोशीला और ठेठ अंदाज ऐसा लगता है जैसे वो गुस्से में हो या डांट रहा हो। वहीं, दूसरी तरफ इसके लोकगीत ऐसे हैं जिन्हें सुनकर तन-मन दोनों ही खुशी से झूमने लगें। 

इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा ‘बिन बालम ना कदर लुगाई के' लोकगीत भी कुछ ऐसा ही है, जो सुनने पर पर तो हास्य लगता है, पर इसका तीखा कटाक्ष किसी को भी सोचने मजबूर कर दे। 

कुछ लाइनों में बहु ने बताई अपने मन की बात 

पुरुष प्रधान समाज की सच्चाई को इस गीत में एक बहु ने बड़ी ही खूबसूरती से गाकर बताया है। जब बहु कहती है कि ‘शरण दे नाई के, बिन बालम ना कदर लुगाई के’ तो वो यहां अपना दु:ख जाहिर कर रही होती है कि एक महिला की जिंदगी में अगर उसका पति न हो तो उसकी कोई पहचान या कदर नहीं, उसे कोई नहीं पूछता। दरअसल, यह पंक्तियां समाज पर तंज कसती हैं कि पति के बगैर समाज में उसका कोई अस्तित्व ही नहीं। 

मजाकिया अंदाज में सास की बुराई 

जहां पहली लाइन समाज पर तीखा कटाक्ष है, वहीं दूसरी लाइन में सास की जी भरकर बुराई सुनने को मिलती है। इन लाइनों पर नजर डालें: ‘मेरी सास के 9-10 बेटे मेरी समझ का एक नहीं कोई लंगड़ा से कोई लूला से मेरी पसंद का एक नहीं’। आपको नहीं लगता कि यहां बहु अपना स्टैंडर्ड बता रही है और कहना चाह रही है कि उसे बेयर मिनिमम में एडजस्ट करना पड़ रहा है? तभी गायिका बिना किसी झिझक के हंसी-मजाक की आड़ में बता रही है कि इतने बेटे होने के बावजूद कोई भी उसके लायक नहीं। 

पति की उल्टी हरकतों से मानी हार 

इस हरियाणवी गीत में समाज, सास से बात पति पर भी आती है। जरा देखिए ये पंक्तियां कि ‘रे मुंह देखण ने शीशा ल्याई लात मार के तोड़ दिया सासु री तेरे बेटे ने मेरा हाथ मरोड़ दिया’।  हास्य ही सही लेकिन इसी अंदाज में घरेलू हिंसा, रोजमर्रा की पति-पत्नी की खिट-पिट और पति के गुस्से की शिकायत भी इस गीत में की गई है। इसमें सबसे गहरी बात कि वह केवल शीशा मात्र नहीं है, बल्कि महिला की सेल्फ रिस्पेक्ट का प्रतीक है। 

यह भी पढ़ें- जमीन छोड़, बांस के डंडों पर गोल घेरे में ठुमके लगाते हैं छत्तीसगढ़ के गोंड आदिवासी; कीचड़ से जुड़ा है ये गेंडी नृत्य

यह भी पढ़ें- ‘लागल झुलनिया के धक्का बलम..’ लोकगीतों में आज भी जिंदा है कोलकाता का इतिहास, कभी था लोगों के सपनों का शहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।