मेकअप या मास्क ही काफी नहीं! इस Halloween प्लान करें 6 डरावने प्रैंक्स, दोस्तों की सच में टाइट हो जाएगी हवा
अगर आपको बच्चों वाले मजाक पसंद नहीं हैं और आप इस हैलोवीन अपने दोस्तों को सच में खौफ से कंपा ...और पढ़ें

घर पर ऐसे प्लान करें सबसे धमाकेदार हैलोवीन पार्टी (Image Source: AI-Generated)
HighLights
रात 3 बजे स्पीकर से अचानक आती डरावनी आवाजें
खिड़की या कार की पिछली सीट पर भयानक साया
बेडरूम के दरवाजे तक जाते खूनी पैरों के निशान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हैलोवीन (Halloween 2026) का मतलब सिर्फ अजीबोगरीब कपड़े पहनना या चेहरे पर डरावना मेकअप करना नहीं है। असली मजा तो तब आता है जब आप अपने दोस्तों या घरवालों के साथ कोई ऐसा प्रैंक करें (Halloween Party Ideas), जिससे उनकी चीख निकल जाए।
जी हां, अगर आप भी 31 अक्टूबर को इस हैलोवीन कुछ तूफानी और मजेदार करने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 6 ऐसे धांसू प्रैंक्स (Halloween Fun Ideas), जो आपके दोस्तों के पसीने छुड़ा देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
फर्श पर खून से सने पैरों के निशान
जब आपका दोस्त सो रहा हो, तो बाजार में मिलने वाले नकली खून या लाल रंग का इस्तेमाल करें। घर के मेन डोर से लेकर सीधे उसके बेडरूम के दरवाजे तक खून से सने नंगे पैरों के निशान बना दें। पैरों के निशान ठीक उसके कमरे के दरवाजे पर आकर रुक जाने चाहिए। सुबह उठते ही जब वह इन निशानों को देखेगा, तो उसे लगेगा कि रात में कोई खौफनाक साया उसके कमरे तक आया था।
अंधेरे में चेहरे को छूते हुए बाल
हम इंसानों को अंधेरे में कुछ भी छुए, तो सबसे ज्यादा डर लगता है। बाजार से एक सस्ता और लंबा नकली बालों वाला विग खरीदें। इसे काले धागे की मदद से दोस्त के कमरे के दरवाजे या पंखे से इस ऊंचाई पर लटका दें कि वह सीधे चेहरे से टकराए। कमरे की लाइट बंद कर दें। जब आपका दोस्त अंधेरे में कमरे में घुसेगा, तो उसे लगेगा कि कोई उसके ठीक सामने खड़ा है और उसके बाल चेहरे पर लग रहे हैं।
रात 3 बजे स्मार्ट स्पीकर का खौफ
आजकल हर घर में 'एलेक्सा' या कोई न कोई स्मार्ट स्पीकर होता है। इसका फायदा उठाएं। अपने दोस्त के स्पीकर से अपना फोन कनेक्ट करें। रात को ठीक 3 बजे, धीमी आवाज में किसी के रोने की, भारी सांसों की या फर्श पर चलने की आवाजें प्ले कर दें। गहरी नींद में अचानक ये आवाजें सुनकर आपका दोस्त बिस्तर से उठने की भी हिम्मत नहीं कर पाएगा।
शॉवर से टपकता 'खून'
यह प्रैंक सीधा हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों जैसा है। आपको बस इतना करना है कि बाथरूम के शॉवर हेड को खोलकर उसके अंदर थोड़ा-सा लाल रंग डाल दें। जब आपका दोस्त नहाने के लिए शॉवर ऑन करेगा, तो पानी के बजाय लाल रंग का पानी गिरेगा। एक पल के लिए तो उसकी जान ही हलक में अटक जाएगी।
खिड़की के बाहर वो डरावना चेहरा
यह एक क्लासिक हॉरर फिल्म का सीन है। एक बहुत ही भयानक और असली दिखने वाला मास्क पहनें। जब आपका दोस्त रात को अपने कमरे में अकेला हो, तो उसकी खिड़की के बाहर जाकर बिल्कुल चुपचाप खड़े हो जाएं। कुछ न कहें, बस अंदर घूरते रहें। जब उसकी नजर अचानक खिड़की पर पड़ेगी, तो सच में उसकी चीख निकल जाएगी।
