अब ठंड में सुन्न नहीं पड़ेंगे हाथ, 6 स्मार्ट हैक्स बना देंगे बर्तन धोने का काम बेहद आसान
सर्दियों में बर्तन धोना कई लोगों के लिए सबसे मुश्किल काम बन जाता है। ठंडा पानी हाथों को सुन्न कर ...और पढ़ें

सर्दियों में बर्तन धोना हो जाता है मुश्किल, तो अपनाएं ये टिप्स (Picture Credit - Canva)
HighLights
सर्दी के मौसम में बर्तन धोना मुश्किल काम होता है
सर्दियों में ठंडा पानी हाथों को सुन्न कर देता है
इन तरीकों से ठंड में बर्तनों को आसानी से धो सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में रजाई की गर्माहट और हाथ में चाय का प्याला कितना अच्छा लगता है न? लेकिन अगर जब बात बर्तन धोने की हो, तो लोगों की रूह कांपने लगती है। अगर आप भी इन दिनों बर्तन धोने से कतराते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ स्मार्ट ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप आसानी से बर्तनों को साफ कर सकते हैं।
गुनगुने पानी का इस्तेमाल
सर्दियों में बर्तन धोते समय ठंडे पानी से बचें। इसकी जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि पानी गुनगुना हो, ज्यादा गर्म नहीं। इससे बर्तन धोना भी आसान हो जाता है और बर्तनों पर लगा तेल भी आसानी से साफ हो जाता है।
रबड़ के ग्लव्स पहनें
सर्दियों में हाथों को ठंड से बचाने के लिए बर्तन धोते वक्त रबड़ के ग्लव्स पहनना अच्छा तरीका है। साथ ही, इसे पहनने से हाथों की नमी बनी रहती है और स्किन ड्राई नहीं होती।
बर्तन को पानी में भिगोएं
बर्तनों को धोने का सबसे अच्छा तरीका है उसे पहले थोड़े गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश में डालकर छोड़ दें। ऐसा करने से बर्तनों पर चिपकी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। साथ ही, हाथों को ठंडे पानी के संपर्क में नहीं रहना पड़ेगा।
ज्यादा बर्तन इकट्ठे न होने दें
बड़े और ज्यादा बर्तन एक साथ धोने से हाथ लंबे समय तक ठंडे पानी में रहते हैं। इसलिए कोशिश करें कि खाने के साथ-साथ ही बर्तन धो लें, जिससे ज्यादा बर्तन इकट्ठा न हो। इससे काम आसान होता है और ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
ब्रश का करें इस्तेमाल
अगर आप ठंड में बर्तन धोने से कतरा रहे हैं, तो बर्तन पर लगी जूठन को साफ करने के लिए लंबे हैंडल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे बर्तन जल्दी साफ हो जाते हैं और आपके हाथ भी पानी से दूर रहते हैं।
तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं
सर्दियों में स्किन आसानी से ड्राई हो जाती हैं। ऐसे में बर्तन धोने से पहले हाथों पर थोड़ा ऑयल या मॉइस्चराइजर लगाएं। यह हाथों को नमी देता है और पानी के संपर्क में आने पर स्किन को फटने से बचाता है।
