नींद पूरी होने के बाद भी आती है बार-बार जम्हाई? दिमाग से लेकर दिल तक जुड़ी हो सकती हैं ये वजहें
बार-बार जम्हाई आना सिर्फ नींद की कमी का संकेत नहीं होता, बल्कि ऐसा सामान्य वजहों से भी हो सकता है।

जम्हाई के सामान्य कारण (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जम्हाई बार-बार आने को हम अक्सर नींद से जोड़ लेते हैं और समझते हैं कि नींद पूरी न होने की वजह से ऐसा हो रहा है। जबकि जम्हाई लेने के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं, कई बार तो यह हमारे शरीर में जन्म ले रही नई बीमारी की तरफ भी संकेत करती है। आइए समझते हैं कि किन वजहों से व्यक्ति को ज्यादा जम्हाई आती है।
जम्हाई के सामान्य कारण
आपको जानकार हैरानी होगी कि अभी तक रिसर्चर इस बात का ठीक से पता ही नहीं लगा पाएं हैं कि किसी व्यक्ति को ज्यादा जम्हाई क्यों आ रही है। हालांकि, इसे लेकर अलग-अलग कारणों का दावा किया जाता रहा है, जिसके बारे में हम बात करने वाले हैं:
नींद की कमी
रोजाना 7-8 घंटे की नींद न लेना शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से थका देता है, जिसके चलते हमारी बॉडी जम्हाई के जरिए बार-बार याद दिलाती है कि इसे आराम की खास जरूरत है।
तनाव
वहीं, अगर व्यक्ति को नींद न आने की समस्या जैसे- इनसोम्निया और स्लीप एपनिया या घर और ऑफिस के बाहर का तनाव ज्यादा हो तो भी जम्हाई का आना आम बात है।
डिप्रेशन और एंग्जायटी की दवाएं
डिप्रेशन और एंग्जायटी की दवा लेने वाले लोगों को भी सामान्य से अधिक जम्हाई आती है। इसका नींद से कोई लेना-देना नहीं है, यह दवा के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
जम्हाई के अन्य गंभीर कारण
अभी तक तो हमने उबासी आने के सामान्य कारणों पर बात की, अब बात करते हैं जम्हाई के वो दूसरे कारण जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं:
डोपामिन का संतुलित न होना
उबासी आने का सीधा कनेक्शन हमारे दिमाग से भी है। NIH के मुताबिक, डोपामिन का न्यूरोट्रांसमीटर मूड, मोटिवेशन और मूवमेंट को कंट्रोल करता है। ऐसे में डोपामिन के असंतुलित होने पर जम्हाई ज्यादा आने लगती है।
दिल का दौरा
अगर कोई व्यक्ति छाती में दर्द, शरीर के ऊपरी हिस्से में असहजता, सांस लेने में परेशानी और चक्कर के साथ ज्यादा जम्हाई का सामना कर रहा है तो यह गंभीर स्थिति में हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकता है।
वासोवागल सिंकोप
कई बार वासोवागल सिंकोप जैसी स्थिति में भी जम्हाई ज्यादा आती है, पर इसके साथ और भी शरीरिक लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें लगातार खांसी आना, ज्यादा दर्द, शरीर का तापमान बढ़ जाना, शरीर में पानी की कमी, डर और तनाव जैसी भावनाएं शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- नामी ब्रांड्स भी नहीं हैं सुरक्षित! बेबी फूड में मिले हानिकारक तत्व, क्वालिटी टेस्ट की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
यह भी पढ़ें- ऑफिस और घर के बीच नहीं मिल रहा वर्कआउट का टाइम? इन आसान ट्रिक्स से बिना जिम जाए रहें एकदम फिट
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
