विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Stroke Day 2023: स्ट्रोक के खतरे को करना है कम, तो आज ही इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 28 Oct 2023 01:37 PM (IST)

World Stroke Day 2023 हर साल 29 अक्टूबर का दिन वर्ल्ड स्ट्रोक डे के रूप में मनाया जाता है। इस ...और पढ़ें

World Stroke Day 2023: इन चीजों को खाने से कम होता है स्ट्रोक का खतरा
World Stroke Day 2023: इन चीजों को खाने से कम होता है स्ट्रोक का खतरा

HighLights

  1. हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है।
  2. स्ट्रोक से बचने के लिए डाइट में कुछ चीजें शामिल करना जरूरी है।
  3. अखरोट खाने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Stroke Day 2023: हर साल 29 अक्टूबर को वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक के खतरों के बारे में जागरूक करना है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण होती है।

स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जब दिमाग में खून की सप्लाई रुक जाती है। स्ट्रोक आने के कई कारण हो सकते हैं। गलत खानपान, अनिद्रा, हाई बीपी, बदलती जीवनशैली आदि मुख्य कारण हैं। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि किन फूड्स को खाने से स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां नाइट्रेट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक, केल, कोलार्ड जैसी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं।

अखरोट

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जो लोग नियमित रूप से अखरोट खाते हैं, उनमें तनाव और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सुबह की ताजी हवा में टहलने से दूर होती हैं कई गंभीर बीमारियां, आप भी अपनाएं यह हेल्दी आदत

खट्टे फल

खट्टे फल विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। ये विटामिन-सी, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो स्ट्रोक से बचाने में मदद कर सकते हैं।

फैटी फिश

फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो रक्त प्रवाह में सुधार कर स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मददगार है। स्ट्रोक को रोकने के लिए सैल्मन, मैकेरल जैसी वसायुक्त मछलियां डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दही

दही को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मददगार है।

यह भी पढ़ें: इन समस्याओं में दवा का काम करता है चिकन सूप, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik