विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Obesity Day 2023: वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये नेचुरल उपाय

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 03 Mar 2023 12:34 PM (IST)

World Obesity Day 2023 दुनियाभर में 4 मार्च का दिन वर्ल्ड ओबेसिटी डे के रूप में मनाया जाता है। आज ...और पढ़ें

World Obesity Day 2023: वजन कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय
World Obesity Day 2023: वजन कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Obesity Day 2023: वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं। बदलती लाइफस्टाइल,अनहेल्दी फूड्स, एक्सरसाइज ना करने की वजह से वजन बढ़ सकता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

हर साल दुनियाभर में 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाता है। इस दिन मोटापे से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। तो आइए वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर जानते हैं, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के आसान उपाय।

नींबू और शहद का ड्रिंक

आपके किचन में आसानी से नींबू और शहद मिल सकते हैं। इनका सेवन कर आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं । इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी में नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस ड्रिंक को बिना किसी ब्रेक के नियमित रूप से सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

रायता का सेवन कर वजन घटाएं

सभी खाने के साथ दही या रायता खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ वजन कम करने में भी मददगार है। रायता पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया आंत को स्वस्थ रखते हैं। आप इसे मौसमी सब्जियों और फलों का प्रयोग कर आसानी से बना सकते हैं। वजन कम करने के लिए डाइट में लौकी का रायता या खीरे का रायता शामिल कर सकते हैं।

जीरे का पानी

वजन कम करने के लिए जीरे का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए रात भर जीरे को पानी में भिगो लें। अगले दिन इस पानी को पिएं। यह पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

अजवाइन

अजवाइन सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। वेट लॉस जर्नी में अजवाइन को शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट खाना खाने से 30 मिनट पहले अजवाइन खाने की सलाह देते हैं, इससे आपका वजन कम हो सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik