Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को इन टिप्स की मदद से आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

    Updated: Thu, 16 May 2024 07:29 AM (IST)

    High Blood Pressure की समस्या में धमनियों में रक्त का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जो हार्ट के लिए खतरे का संकेत है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांंकि डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर काफी हद तक इस समस्या को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके साथ ही 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से जांच भी करवाते रहना जरूरी है।

    Hero Image
    World Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ती एक समस्या है। पहले जहां यह समस्या बढ़ती उम्र में परेशान करती थी, वहीं अब कम उम्र के लोग भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है। अन्य कारणों में ज्यादा धूम्रपान, शराब का सेवन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हालांकि कुछ टिप्स की मदद से आसानी से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रेल न लें

    बहुत ज्यादा तनाव लेने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। तनाव फिजिकल और मेंटल दोनों ही हेल्थ के लिए खराब है। हाई बीपी के अलावा तनाव पाचन संबंधी समस्याओं की भी वजह बन सकता है। इसे कम करने के लिए रोजाना कुछ देर मेडिटेशन करें। 

    वजन कंट्रोल में रखें

    अगर आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो वजन को भी कंट्रोल करके रखें। इसके लिए हेल्दी व बैलेंस फूड खाएं। बहुत ज्यादा जंक फूड न खाएं। बढ़ता हुआ वजन डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की भी वजह बन सकता है। 

    नमक का सेवन कम करें 

    नमक और चीनी दोनों का ही सेवन सेहत संबंधी कई समस्याओं की वजह बन सकता है। जहां चीनी की बहुत ज्यादा मात्रा डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है वहीं नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर का। इसके लिए सीमित मात्रा में ही नमक खाएं। चिप्स, जंक फूड्स अवॉयड करें।

    ये भी पढ़ेंः- पूरी तरह से छोड़ देंगे नमक खाना, तो सेहत को होगा फायदा या नुकसान, जानें

    एक्सरसाइज करें

    आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल चुकी है। ऑफिस में काम और उसके बाद मोबाइल में लगे रहने के चलते लोग एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने से ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। साथ ही वजन भी मेनटेन रहता है। 

    ये भी पढ़ेंः- जान लें कितने प्रकार के होते हैं नमक, कौन-सी किस्म आपके लिए है ज्यादा फायदेमंद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik