Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी सोचा है ठंडी हवा के कारण क्यों बहने लगती है नाक? यहां समझें Runny Nose के पीछे का साइंस

    अक्सर ठंडे मौसम में नाक बहने की समस्या होने लगती है। यह एक आम समस्या है जो कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बन जाती है। नाक बहना भले ही एक आम समस्या है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर किस वजह से ठंड में नाक बहती ( Runny nose Causes) है। अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसका साइंस।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 10 Dec 2024 06:59 PM (IST)
    Hero Image
    ठंडे मौसम में क्यों बहती है नाक?

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में अक्सर कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी रहती हैं। इस मौसम में अक्सर सर्दी-खांसी लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी रहती है, लेकिन इसके अलावा इन दिनों कई लोग लगातार बहती नाक (Runny nose Causes) से भी काफी परेशान रहते हैं। ठंडी हवा के संपर्क में आते ही अक्सर कई लोगों की नाक से पानी आने लगता है या यूं कहें कि नाक बहने लगती हैं। यह एक परेशान करने वाली स्थिति होती है, जिसकी वजह से रोजमर्रा का काम करना तक मुश्किल हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंडे मौसम में नाक बहना एक आम समस्या है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ठंडी हवा के संपर्क में आते ही अचानक हमारी नाक क्यों बहने लगती है। अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसके पीछे के साइंस के बारे में। आइए जानते हैं ठंड में क्यों बहती है नाक-

    यह भी पढ़ें- क्या सच में किसी के याद करने पर आती है हिचकी या इसके पीछे भी है कोई साइंस, यहां जानें सच्चाई

    कब-कब बहती है नाक?

    आपकी नाक से निकलने वाले बलगम की स्थिरता और रंग अलग-अलग हो सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक एलर्जी, मसालेदार भोजन खाने और ठंडे तापमान में रहने से आमतौर पर नाक से ज्यादा पानी निकलने लगता है। वहीं, जब आपको सर्दी या कोई अन्य संक्रमण होता है, तो आपका शरीर आमतौर पर गाढ़ा बलगम बनाता है।

    इस वजह से बहती है नाक?

    जब हम ठंडी हवा में सांस लेते हैं, तो हमारी नाक हवा को गर्म करती है और उसमें नमी जोड़ती है, क्योंकि यह हमारे फेफड़ों में जाती है। ठंडी, ड्राई हवा आपकी नाक की परत को परेशान करती है और परिणामस्वरूप, आपकी नाक की नेसल लाइनिंग को नम रखने के लिए एक्सट्रा बलगम यानी म्यूकस प्रोड्यूस करती हैं।

    यह बलगम उन बड़ी, भारी बूंदों का कारण बन सकता है, जो आपकी नाक से टपकती हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में स्कार्फ पहनने से मदद मिल सकती है, क्योंकि स्कार्फ पहनने से हवा आपकी नाक से टकराने से पहले गर्म हो जाती है।

    बहती नाक से राहत पाने के उपाय

    • जितना संभव हो, आराम करें
    • खूब सारे फ्लूइड लें। खासकर पानी पिएं।
    • अपने चेहरे पर गर्म, नम वॉशक्लॉथ लगाएं।
    • दिन में दो से चार बार भाप लें।
    • अपने बिस्तर के पास ह्यूमिडिफायर या वेपोराइजर का उपयोग करें।
    • बलगम को साफ करने में मदद के लिए सेलाइन नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें-  कभी सोचा है कि 'छींक' आने पर क्यों बंद हो जाती हैं आंखें? शुभ-अशुभ से हटकर जान लीजिए इसका साइंस