विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को जल्दी क्यों चढ़ती है शराब? समझें इसके पीछे का साइंस

Published: Thu, 08 Jan 2026 02:09 PM (IST)

क्या आप जानते हैं शराब पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा तेजी से चढ़ती है। लेकिन इसके पीछे महिलाओं ...और पढ़ें

महिलाओं पर क्या असर डालती है शराब? (Picture Courtesy: Freepik)

महिलाओं पर क्या असर डालती है शराब? (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. शराब महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करती है

  2. इसके पीछे बॉयोलॉजिक कारण छिपे हैं

  3. शराब महिलाओं के शरीर में जाकर तेजी से रिएक्ट करती है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शराब पीना हर किसी की सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन इसका असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा हो सकता है।

इस दावे के पीछे ठोस साइंटिफिक कारण छिपे हैं, जो बताते हैं कि क्यों महिलाओं पर शराब का असर पुरुषों की तुलना में जल्दी होता है। अगर आप भी इस दिलचस्प सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे कारण। 

क्यों महिलाओं पर पुरुषों की तुलना में ज्यादा असर होता है?

आमतौर पर लोग इसे सहनशक्ति से जोड़कर देखते हैं। यानी माना जाता है कि कुछ लोगों की अल्कोहल टॉलिरेंस ज्यादा होती है, तो कुछ लोगों की कम। लेकिन यहां मामला सहनशक्ति का बिल्कुल नहीं है। दरअसल, साइंस बताती है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच नशे के इस अंतर का मुख्य कारण शरीर की बनावट है। जी हैं, कई अध्ययनों में पता चला है कि शारीरिक बनावट के कारण महिलाएं शराब के लिए ज्यादा संवेदनशील होती हैं। 

Alcohol Effect on women (1)

(Picture Courtesy: Freepik)

शारीरिक बनावट कैसे डालती है असर? 

एंजाइम्स की कम एक्टिविटी- एक स्टडी में पुरुषों और महिलाओं को उनके वजन के अनुपात में शराब की समान मात्रा दी। इस एक्सपेरिमेंट के नतीजों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। शोध में पाया गया कि महिलाओं के शरीर में शराब को शुरुआती चरण में तोड़ने वाला एंजाइम पुरुषों की तुलना में कम एक्टिव होता है।

दरअसल, जब शराब शरीर के अंदर जाती है, तो ये एंजाइम उसे मेटाबोलाइज करने या तोड़ने का काम करते हैं। लेकिन महिलाओं में इन एंजाइम्स की एक्टिविटी कम होने के कारण, शराब का एक बड़ा हिस्सा बिना टूटे सीधे ब्लड में पहुंच जाता है। यही कारण है कि महिलाओं के ब्लड में अल्कोहल का स्तर तेजी से बढ़ता है और उन्हें नशा जल्दी महसूस होता है।

शरीर का आकार और वजन

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर का वजन और आकार नशे के स्तर को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। सामान्य तौर पर, महिलाओं का शरीर आकार में पुरुषों की तुलना में छोटा होता है। इसलिए जब एक छोटी शारीरिक संरचना वाले व्यक्ति और एक बड़ी शारीरिक संरचना वाले व्यक्ति को समान मात्रा में शराब दी जाती है, तो कम वजन वाले शरीर में अल्कोहल का कॉन्सनट्रेशन ज्यादा होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं का छोटा शरीर शराब की समान मात्रा को पुरुषों जितनी कम डाइल्यूट कर पाता है, जिससे उसका असर ज्यादा तेजी से होता है।

दिमाग का रिएक्शन

शराब का असर सिर्फ खून तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह सीधे दिमाग को प्रभावित करता है। रिसर्च बताते हैं कि महिलाओं का दिमाग शराब के असर पर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेज रिएक्शन देता है। जैसे ही अल्कोहल ब्लड के जरिए दिमाग तक पहुंचता है, महिलाओं का न्यूरोलॉजिकल सिस्टम उसे जल्दी महसूस करता है। यही वजह है कि वे पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेजी से टिपसी हो जाती हैं।