विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथ कटे, जल जाए या मोच आ जाए तो सबसे पहले क्या करें? फर्स्ट एड के ये नियम आएंगे काम

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:00 PM (IST)

लोग घर में फर्स्ट एड बॉक्स तो रख लेते हैं पर उसका सही से इस्तेमाल करना नहीं जानते।

चोट, घाव और जलने पर फर्स्ट एड इस्तेमाल का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

चोट, घाव और जलने पर फर्स्ट एड इस्तेमाल का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में काम करते हुए आय दिन हाथ कटना, जलना या मोच आना बेहद आम बात है, पर इन समस्याओं का समय पर इलाज न करना आम नहीं। वहीं, पहले से फर्स्ट एड बॉक्स रखा हो तो चोट या घाव को बढ़ने से तुरंत रोका जा सकता है। 

पर कुछ ओग फर्स्ट एड रखने के बाद भी उससे सही ढंग से उपचार करना नहीं जानते, जबकि यही सबसे जरूरी शर्त है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं फर्स्ट एड से किस तरह की चोट या घाव पर कौन सा इलाज करना सही है। 

तेल या भाप से जलने पर क्या करें? 

अगर खाना बनाते समय गर्म तेल या भाप से आप जल जाएं तो सबसे पहले आपको पानी से बिना देरी किए धोना है। ध्यान रखें कि तुरंत बर्फ नहीं लगानी है, इसकी जगह एलोवेरा जेल या कूलिंग जेल अप्लाई करें। इसमें भी अगर जलने से हाथ या प्राइवेट पार्ट पर फफोले हो गए हैं, तब घर पर उपचार करने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं। 

मोच और फ्रैक्चर के समय क्या करें? 

सामान्य मोच आने पर घबराने की जरूरत नहीं है, इसके लिए RICE फॉर्मूला यानी आराम, बर्फ की पट्टी, कंप्रेशन और उस हिस्से को ऊपर उठाने वाले एलिवेशन को फॉलो करना है। यह तरीका मोच में तुरंत आराम देने में मददगार है। वहीं बात रही कि डॉक्टर के पास जाएं तो हड्डी पर गहरी चोट, बिना किसी मूवमेंट के भी असहनीय दर्द और पेनकिलर खाने के बाद भी राहत न मिलने पर संपर्क करना जरूरी है। 

कट लगने पर क्या करें? 

रसोई में काम करते समय छोटे-मोटे कट लग जाना हर दूसरे दिन की समस्या है। जैसे ही चोट लगे तो उसे पानी से धोने की जगह किसी साफ कपड़े से जोर से दबाकर रखना है। इसके बाद ही पानी से धोकर एंटी-बायोटिक लगाएं। डॉक्टर से तब संपर्क करें, जब कट बहुत ज्यादा गहरा हो और खून नहीं रुक रहा हो या फिर कांच फस जाए। 

सिर में चोट लगने पर क्या करें? 

बच्चों के खेलते समय दीवार या किसी भारी फर्नीचर से सिर में चोट लगने पर चक्कर आना, धुंधला दिखना और बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है। इससे घर पर राहत पाने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें। वहीं गंभीर स्थिति में चक्कर, उल्टी और बोलने में परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करने में ही समझदारी है। 

यह भी पढ़ें- कुत्ते का काटना ज्यादा खतरनाक या बिल्ली का? समझें दोनों के अटैक में छिपे अलग-अलग जोखिम

यह भी पढ़ें- ‘बस एक बाइट और...’ कहते-कहते थक जाते हैं आप? खाने में नखरे करने वाले बच्चों की ग्रोथ पर ऐसा पड़ता है असर

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।